दुनिया

Canada Hindu Temple: दीवारों पर खालिस्तानियों ने लिखे भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने की जांच की मांग

Canada Hindu Temple: एक प्रमुख मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारत विरोधी नारे लिखे गए. यहां भारतीय मिशन ने इस घटना की निंदा करते हुए कनाडाई अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की. घटना 13 फरवरी को मिसिसॉगा के एक राम मंदिर में हुई. हालांकि, घटना के समय का पता नहीं चला है. टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया, “हम मिसिसॉगा में राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.”

भारत विरोधी नारे लिखे गए

मंदिर के ‘फेसबुक पेज’ पर लिखा गया है, “ओंटारियो के मिसिसॉगा में श्री राम मंदिर की दीवारें रात में (13 फरवरी को) गंदी कर दी गयीं. हम इस घटना से बहुत परेशान हैं और हम इस मामले पर उचित कानून प्रवर्तन प्राधिकरण के साथ काम कर रहे हैं.” मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे और भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं.

पिछले वर्ष सितंबर में भी लिख गए

यह पहली बार नहीं है कि कनाडा में मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं. जनवरी में, कनाडा में एक मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे हुए मिले थे, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था. पिछले वर्ष सितंबर में, टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर ‘‘कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों’ द्वारा नारे लिख गये थे.

ऑस्ट्रेलिया में भी हुई थी ऐसी घटना

यह घटना केवल जनवरी में खालिस्तानी समूहों द्वारा भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ ऑस्ट्रेलिया में तीन हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने के बाद हुई है. जुलाई 2022 में कनाडा के रिचमंड हिल पड़ोस में एक विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की एक मूर्ति को खंडित कर दिया गया था. सितंबर 2022 में कनाडा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को कथित खालिस्तानी तत्वों ने भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ विकृत कर दिया था. भारत ने तब कड़े शब्दों में बयान जारी कर कनाडाई अधिकारियों से भारतीयों के खिलाफ घृणा अपराध की बढ़ती घटनाओं की ठीक से जांच करने का आग्रह किया है.

-IANS

Satwik Sharma

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

5 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

38 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago