होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एलन मस्क
Twitter Employees Are Bringing Their Own Toilet Paper: ट्विटर में इन दिनों से सब कुछ सही नहीं चल रहा है. एलन मस्क (ELON MUSK) के आने के बाद सीईओ (CEO) पराग अग्रवाल समेत कई लोगों की नौकरी जा चुकी है. इसके साथ ही कई तरह के बदलाव भी देखने को मिले है. ट्विटर अपनी पॉलिसी भी काफी तेजी से बदल रहा है. वहीं अब ट्विटर के कुछ कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपने खुद के टॉयलेट पेपर को कार्यालय में लाना शुरू कर दिया है. क्योंकि एलन मस्क ने कंपनी में व्यापक लागत-कटौती के उपायों को लागू करने का फैसला कर लिया है. यानि एक तरह से देखे तो एलन मस्क की कंपनी पैसे की बचत करना चाहती है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने ट्विटर की वित्तीय स्थिति को स्थिर रखने के लिए जो कठोर कदम उठाए हैं, उनमें डेटा सेंटर बंद करना भी एक शामिल था. बिते कुछ दिनों में, ट्विटर ने किराए और सेवाओं में लाखों डॉलर का भुगतान करना बंद कर दिया है. वहीं कंपनी ने अपने सिएटल कार्यालय में किराए का भुगतान करना भी बंद कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक चौकीदार और सुरक्षा सेवाओं में कटौती कर दी गई है. कुछ मामलों में तो कर्मचारियों ने कार्यालय में अपना टॉयलेट पेपर लाना भी शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Elon Musk: 200 बिलियन डॉलर गंवाने वाले पहले शख्स बने एलन मस्क, जानें कैसे लगा जोर का झटका
एक रिपोर्ट में इस मामले से परिचित सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि कार्यालय में चौकीदार मौजूद नहीं होने के कारण अव्यवस्था फैला गई है. ऑफिस काफी गंदे हो गए हैं और वहां बचे हुए खाने की बदबू लगातार फैल रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ कर्मचारी अपने स्वयं के टॉयलेट पेपर लेकर आ रहे हैं क्योंकि आपूर्ति को पूरा करने के लिए कोई चौकीदार मौजूद नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…