Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“भारत में किसानों के हाथ में स्मार्टफोन…UPI के जरिए हो रहा लेन-देन”, UNGA अध्यक्ष ने की डिजिटल इंडिया की तारीफ

डेनिस फ्रांसिस ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि टेक और इनोवेशन से लोगों के जीवन में काफी बदलाव लाए जा सकते हैं.

UNGA President Denis Francis

UNGA अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है. जिसकी धमक संयुक्त राष्ट्र महासभा तक पहुंच चुकी है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि भारत के हर किसान के हाथ में स्मार्टफोन है. जिसके जरिए वो यूपीआई से पैसों का लेनदेन कर रहा है. UNGA अध्यक्ष संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के ‘वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए जीरो हंगर की दिशा में प्रगति में तेजी’ विषय पर अपना संबोधन दे रहे थे.

किसानों के हाथ में स्मार्टफोन- डेनिस फ्रांसिस

डेनिस फ्रांसिस ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि टेक और इनोवेशन से लोगों के जीवन में काफी बदलाव लाए जा सकते हैं. इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत के किसान, जिनका बैंकिंग सिस्टम से कभी कोई रिश्ता नहीं रहा, लेकिन अब वे लोग भी लेन-देन अपने स्मार्टफोन के जरिए करने में पूरी तरह से सक्षम हैं. भारत में 800 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है. जबकि ग्लोबल साउथ के कई हिस्सों में अब तक ऐसा नहीं है.

बढ़ते अंतर को कम करने की जरूरत

इसके बाद UNGA अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के संबंध में विकासशील और विकसित देशों के बीच के अंतर को कैसे कम किया जा सकता है, इसपर बात की. उन्होंने कहा, प्लेइंग फील्ड एक जैसा नहीं है, यह ग्लोबल नॉर्थ और साउथ के बीच अंतर का एक महत्वपूर्ण डिस्क्रिप्टर है. उस अंतर को कम करने के बजाय उसे और भी बढ़ा रहे हैं. इसलिए ये जरूरी है कि राज्यों की ओर से इसपर तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- जिस कंपनी ने कभी भारत को बनाया था गुलाम, आज उसपर राज कर रहा ये भारतीय, बेच रही चाय-कॉफी और चॉकलेट

बता दें कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने पिछले कुछ सालों में डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया है. पिछले 10 सालों में भारत में डिजिटल लेन-देन के मामले में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital