Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रंप की जिद पर अमेरिकी कोर्ट का हथौड़ा: ‘टैक्स लगाना सिर्फ संसद का अधिकार…’, H-1B वीजा के नए नियम को बताया अवैध

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा H-1B वीजा पर लगाई गई लगभग ₹83 लाख की अतिरिक्त फीस को अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति के पास इमिग्रेशन से जुड़े व्यापक अधिकार हैं, लेकिन वे संसद की अनुमति के बिना नया टैक्स नहीं लगा सकते.

US Federal Court Rejects Trump 1 Lakh Dollar H1B Visa Fee

AI IMAGE

अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखने वाले भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और टेक कंपनियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है. अमेरिकी संघीय अदालत (Federal Court) ने ट्रंप प्रशासन के उस विवादित फैसले को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जिसके तहत H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की भारी-भरकम अतिरिक्त फीस लगाने का नियम बनाया गया था. कोर्ट ने साफ लफ्जों में कहा कि देश के राष्ट्रपति को संसद (कांग्रेस) की मंजूरी के बिना अपनी मर्जी से नया टैक्स थोपने का कोई अधिकार नहीं है.

जबरन लगाया गया ‘अवैध टैक्स’

अमेरिकी जिला न्यायाधीश लियो टी. सोरोकिन ने 42 पन्नों के अपने कड़े फैसले में स्पष्ट किया कि ये मामला इमिग्रेशन नीति का नहीं, बल्कि संवैधानिक सीमाओं का है. ट्रंप सरकार का तर्क था कि राष्ट्रपति के पास विदेशी नागरिकों की एंट्री पर प्रतिबंध या शर्तें लगाने की शक्ति है और ये फीस उसी का हिस्सा है.

लेकिन जज सोरोकिन ने सरकार की इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘टैक्स को पाबंदी का नाम नहीं दिया जा सकता.’ उन्होंने अपने फैसले में लिखा कि अमेरिकी संविधान के मुताबिक टैक्स लगाने का अधिकार सिर्फ संसद के पास है. इमिग्रेशन कानून राष्ट्रपति को नियम बनाने की छूट तो देते हैं, लेकिन वे बिना संसदीय मंजूरी के कंपनियों या विदेशी नागरिकों पर इतना बड़ा आर्थिक बोझ नहीं डाल सकते.

नियमों की अनदेखी कर कंपनियों पर डाला बोझ

अदालत ने ये भी पाया कि इस नीति को लागू करने वाली सरकारी एजेंसियों ने तय नियम-कानूनों और प्रक्रियाओं को पूरी तरह ताक पर रख दिया था. सरकार ये समझाने में भी नाकाम रही कि आखिर अमेरिकी नियोक्ताओं (Companies) पर अचानक इतनी बड़ी अतिरिक्त लागत क्यों डाली जा रही है.

कोर्ट ने इस पूरी नीति को अवैध और राष्ट्रपति की शक्तियों से बाहर घोषित करते हुए इसे पूरे अमेरिका में तुरंत प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया है. इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब भारतीय टेक दिग्गजों और इंजीनियरों को करोड़ों रुपये की इस एक्स्ट्रा मार से बड़ी राहत मिल गई है.

ये भी पढ़ें: अपने ही देश में एंट्री नहीं! भारत-बांग्लादेश सीमा पर 2 दिन फंसे रहे 10 बांग्लादेशी; BGB पर रोकने का आरोप

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital