Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका की फर्ल्ड लेडी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, दो दिनों बाद जो बाइडेन के साथ आने वाली थीं भारत

US first lady Jill Biden: जो बाइडेन भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद वियतनाम के लिए रवाना हो जाएंगे.

jill biden

जिल बाइडेन और जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की पत्नी जिल बाइडेन (Jill Biden) कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं. सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिल बाइडेन में संक्रमण की पुष्टि हुई. हालांकि उनमें सिर्फ हल्के लक्षण उभरे हैं. जिल की प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी.

जिल में संक्रमण की पुष्टि के बाद राष्ट्रपति बाइडेन की भी कोविड-19 जांच की गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति की नियमित रूप से जांच की जाएगी और उनमें लक्षणों पर भी नजर रखी जाएगी. संपर्क निदेशक एलिजाबेथ एलेक्जेंडर ने बताया कि जिल बाइडेन कुछ दिनों तक डेलावेयर के रेहोबोथ बीच स्थित बाइडेन दंपति के आवास में रहेंगी.

भारत आने वाली थीं जिल बाइडेन

राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडन पिछले साल गर्मियों में भी कोविड-19 की चपेट में आए थे. बता दें कि जिल बाइडेन राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारत में होने वाले जी-20 सम्मेलन में शामिल होने आने वाली थीं. इस दौरे को लेकर व्हाइट हाउस ने बताया था कि जो बाइडेन 8 सितंबर को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके बाद वह 9-10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे. जो बाइडेन भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद वियतनाम के लिए रवाना हो जाएंगे. इस दौरे पर वह वियतनाम और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें: G-20 Summit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं होंगे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल, पीएम ली कियांग लेंगे हिस्सा

G-20 समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे. ऐसे में कुछ नेताओं द्वारा शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने के निर्णय लेने के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सम्मेलन में प्रतिनिधित्व के स्तर के बजाय प्रमुख ज्वलंत मुद्दों पर देशों द्वारा अपनाई जाने वाली स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए. एस जयशंकर ने कहा, ‘‘आखिरकार, देशों का प्रतिनिधित्व उसी व्यक्ति द्वारा किया जाता है जिसे उन्होंने अपने प्रतिनिधि के तौर पर चुना है. प्रतिनिधित्व का स्तर किसी देश की स्थिति का अंतिम निर्धारक नहीं बनता है.’’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital