Bharat Express DD Free Dish

US Iran Peace Talk: ईरान की कड़ी शर्तें, जब्त संपत्ति की रिहाई और सुरक्षा की गारंटी पर अड़ा तेहरान, क्या मानेगा अमेरिका?

US Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सीजफायर को लेकर एक टेबल पर आए हैं. दोनों पक्षों के बीच पहले दौर की बैठक करीब 2 घंटे तक चली. जिसमें दोनों पक्षों ने किसी सहमति पर पहुंचने के लिए काफी लचीला रुख दिखाया.

US-Iran Peace Talk

US-Iran Peace Talk

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

US Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से अधिक दिनों तक चली जंग के बाद दोनों पक्ष पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सीजफायर को लेकर एक टेबल पर आए हैं. इस अहम बातचीत में यह तय होगा कि ये लड़ाई आगे बढ़ेगी या फिर यहीं पर विराम लग जाएगा. इस अहम बातचीत की मेजबानी और मध्यस्थता पाकिस्तान कर रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का पहला दौर पूरा हो चुका है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले दौर की बैठक करीब 2 घंटे तक चली. जिसमें दोनों पक्षों ने किसी सहमति पर पहुंचने के लिए काफी लचीला रुख दिखाया.

इस्लामाबाद में हो रही इस बैठक में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं. उनके साथ ट्रंप के मुख्य सलाहकार जेरेड कुश्नर और शांति मिशन के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ हैं. वहीं ईरान की तरफ से इस डेलिगेशन में कई वार्ताकार, एक्सपर्ट्स और सुरक्षा अधिकारी सहित कुल 71 लोग शामिल हो रहे हैं. जिसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची, सुप्रीम नेशनल डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी अली अकबर अहमदियान शामिल हैं.

ये है इस वार्ता का मुख्य उद्वेश्य

इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हो रही इस वार्ता का मुख्य उद्वेश्य ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्ते के हुए सीजफायर को स्थायी रूप देना है. इसमें एक बड़ा मुद्दा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा और लेबनान में सीजफायर का है. ईरान चाहता है कि इस सीजफायर में लेबनान में हो रहे हमले को भी रोका जाए, क्योंकि इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है. इसके अलावा ईरान चाहता है कि उसपर फिर कभी हमला ना हो ये गारंटी दी जाए और उसपर लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों के दौरान जब्त संपत्तियों को रिलीज किया जाए.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह वार्ता लंबी खिंच सकती है. हो सकता है कि रविवार को भी वार्ता जारी रहे. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

अमेरिकी वार्ताकारों पर निर्भर करेगा बातचीत

वहीं ईरानी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इस वार्ता में दोनों पक्ष किसी नतीजे पर अभी नहीं पहुंचे हैं. यह वार्ता रविवार को चलेगी या नहीं वो अमेरिकी डेलिगेशन पर निर्भर करेगा कि वो कैसा रुख दिखाते हैं. अगर उनका रुख सकारात्मक रहता है तो ईरान की टीम पाकिस्तान में रुकेगी.

ये भी पढ़ें- रसोई की गैस पर नहीं आएगा संकट! 20,000 टन LPG लेकर होर्मुज के चक्रव्यूह से निकला भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’

बता दें कि, शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी दी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान कोई शांति समझौता नहीं करता है तो अमेरिका एक बार फिर ईरान पर हमला करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read