Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral Video: पाकिस्तानी नागरिक ने लगाई ‘अल्लाह’ से गुहार, कहा- “हमें मोदी दे दो, ताकि…”

Viral Video: यूटूबर ने सवाल पूछते हुए कहा कि पाकिस्तान के चैनल पर जो नारे लग रहे हैं उसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान से जिंदा भागो चाहे इंडिया चले जाओ.

Pakistani Citizen And PM Modi

पाकिस्तानी नागरिक और पीएम मोदी

Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आर्थिक मोर्चे पर नाकामी से वहां की आवाम भी त्रस्त हो चुकी है. लागातार बढ़ रही मंहंगाई से वहां के लोगों को जीवन यापन के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रह है. अब एक यूटूबर के वीडियों में पाकिस्तान के एक नागरिक ने ऐसी बात कह दी है, जो पाकिस्तान से लेकर भारत तक चर्चा का विषय बना हुआ है. पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद द्वारा किए गए एक वीडियो पोस्ट में युवक ने अल्लाह से मोदी जैसा प्रधानमंत्री देने की मांग की है.

अल्लाह हमें मोदी दे दो

सना अमजद द्वारा बनाए गए इस विडियो में एक पाकिस्तानी नागरिक दिख रहा है. अमजद से बात करते हुए यह नागरिक कह रहा है कि देश (पाकिस्तान) की दशा सुधारने के लिए अल्लाह हमें मोदी दे दो. गैसे सिलेंडर से लेकर आटा और अन्य खाद्यान्न की कमरतोड़ महंगाई से यह पाकिस्तानी काफी परेशान दिख रहा है.

भारत में चिकन से लेकर टमाटर के भाव बताते हुए वीडियो में दिख रहा पाकिस्तानी नागरिक कह रहा है कि हमें तो न नवाज शरीफ चाहिए न बेनजीर चाहिए न इमरान खान चाहिए हमें सिर्फ प्राइम मिनिस्टर मोदी चाहिए, जो इस मुल्क के टेढ़े को सीधा करे. या अल्लाह हमें मोदी दे दो.

पाकिस्तान से जिंदा भागो

सना अमजद ने सवाल पूछते हुए कहा कि 1947 में पाकिस्तान बना तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते थे, लेकिन अब पाकिस्तान के चैनल पर जो नारे लग रहे हैं उसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान से जिंदा भागो चाहे इंडिया चले जाओ. इसके जवाब में इस शख्स का कहना था कि जो नारे लग रहे हैं वो बिल्कुल सही लग रहे हैं.

अगर 1947 में दोनों मुल्क एक होते तो आज आपको टमाटर 20 रुपये किलो मिलते, चिकन 150 रुपये किलो मिलता. पेट्रोल 150 रुपया लीटर मिलता अब हमारी बदकिस्मती है कि इतने अर्से बाद अल्लाह ताला ने मुसलमानों वाला मुल्क दिया है जिसमें मुसलमानों वाला कोई सिलसिला ही नहीं है. इससे अच्छा तो मोदी है जिसे उसकी आवाम इतना मानती है.

इसे भी पढ़ें: जाल में फंसी 18 किलो की मछली तो मछुआरों के उड़ गए होश, बोले- जरूर आसमान से आई है

मोदी की हुकुमत में रहने को तैयार

शख्स का कहना था कि इंडिया के मुसलमान 150 रुपया चिकन और 150 का पेट्रोल खरीद रहै हैं और एक हम हैं जो रात में अपने बच्चों की रोटी पूरी न कर सकेंगे तो सोचते हैं कि हम कौन से मुल्क में पैदा हो गए हैं. इस युवक का यह भी कहना था कि वो मोदी हुकुमत में रहने को तैयार है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital