Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pakistan: इस्लामाबाद में वियतनामी राजदूत की पत्नी चार घंटे तक लापता रहने के बाद मिलीं

पाकिस्तान में वियतनाम के राजदूत गुयेन टीएन फोंग ने शनिवार सुबह इस्लामाबाद पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी सुबह 11 बजे अपने घर से निकली थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं.

पाकिस्तान में वियतनाम के राजदूत गुयेन टीएन फोंग और उनकी पत्नी.

पाकिस्तान में वियतनाम के राजदूत गुयेन टीएन फोंग (Nguyen Tien Phong) की पत्नी, जो लापता हो गई थीं, इस्लामाबाद में मिल गई हैं. कुछ समाचार पोर्टलों ने यह जानकारी शनिवार (1 जून) को दी.

रिपोर्टों के अनुसार, राजदूत ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी पत्नी सुबह 11 बजे अपने घर से निकली थीं और तब से वापस नहीं लौटीं. इसके अलावा, रिपोर्टों से पता चलता है कि वह अपना पर्स और फोन घर पर छोड़कर पैदल पार्लर चली गई थीं.

 

तलाशी में सात टीमें लगी थीं

पाकिस्तान के Aaj TV की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘चार घंटे के भीतर इस्लामाबाद पुलिस ने वियतनामी राजदूत की पत्नी का पता लगा लिया. कैमरों और सेलुलर प्रौद्योगिकी की मदद से सात टीमें इस पर काम कर रही थीं.’


ये भी पढ़ें: क्या है Operation K? AI का इस्तेमाल कर भारत के खिलाफ China से हो रही है ये हरकत


उन्होंने बताया कि महिला को उसके पति के साथ घर भेज दिया गया है. इस्लामाबाद के मार्गला पुलिस स्टेशन ने तलाशी अभियान चलाया था. पुलिस सूत्रों ने आज सुबह बताया था कि हेल्पलाइन 15 पर फोन करके राजदूत की पत्नी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी.

लापता होने की परिस्थितियां 

उसके लापता होने की परिस्थितियां तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाई थीं. हालांकि, मार्गला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मार्गला हिल्स सहित वह क्षेत्र आता है, जो पर्यटकों और पैदल यात्रियों के बीच लोकप्रिय है.

एसएसपी जांच हसन जहांगीर वट्टो के अनुसार, वियतनामी राजदूत की पत्नी सेक्टर एफ-9 पार्क में मेगा जोन में तैरने के लिए गई थीं, लेकिन इस बीच अपने पति से किसी बात पर नाराज हो गईं और घर से चली गईं. वट्टो ने बताया, ‘राजदूत की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उन्हें घर पर अच्छा नहीं लग रहा था और वह घर से चली गई थीं. उसे एहसास ही नहीं था कि वह क्या कर रही है.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest