Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एलन मस्क की कंपनी X ने उठाया बड़ा कदम, हमास से जुड़े अकाउंट्स और Content को किया डिलीट, EU ने लिखा था पत्र

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में दोनों तरफ से भारी तबाही हो रही है. इजरायल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. गाजा पट्टी पर इजरायली सैनिक कहर बनकर टूट रहे हैं.

X ने हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट को बंद कर दिया

X ने हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट को बंद कर दिया

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में दोनों तरफ से भारी तबाही हो रही है. इजरायल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. गाजा पट्टी पर इजरायली सैनिक कहर बनकर टूट रहे हैं. वहीं हमास के आतंकी इजरायली नागरिकों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं. दहशत फैलाने के लिए हत्या के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. जिसको लेकर एलन मस्क की कंपनी X ने सख्त कार्रवाई की है. X ने हमास से जुड़े सैकड़ों अकाउंट को बंद कर दिया है.

हमास से जुड़े सारे कंटेंट और अकाउंट्स को हमेशा के लिए डिलीट किया

बंद किए गए X हैंडल्स से नफरती और भ्रामक कंटेंट को पोस्ट किया जा रहा था. जिसे X ने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. न्यूज एजंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने गुरुवार को कहा कि X ने इजरायल पर किए गए हमास के हमले से जुड़े सारे कंटेंट और अकाउंट्स को हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है. युद्ध से जुड़े भड़काऊ और दहशत फैलाने वाले वीडियो और पोस्ट को भी हटाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि हम यूरोपीय संघ के सदस्य देशों समेत दुनिया भर से कानून प्रवर्तन अनुरोधों का तत्काल जवाब देना जारी रखते हैं.

यूरोपीय संघ ने एलन मस्क से एक्शन लेने को कहा था

इजरायल हर हमास के हमले के बाद X पर हमले से जुड़े तमाम कंटेंट को वायरल किया जा रहा था. जिससे लोग परेशान हो रहे थे. इसमें न्यूड फोटो, शरीर के अंग कटे हुए और खून से लथपथ शवों के अलावा फायरिंग के वीडियो लोगों को डराने वाले थे. ऐसी ही तमाम चीजों को हटाने को लेकर यूरोपीय संघ ने एलन मस्क से कहा था. यूरोपीय संघ ने कहा था कि ईयू ने डिजिटल एक्ट के तहत नए नियमों को लागू किया है. अगर एक्स इन नियमों का पालन नहीं करता है तो अपनी कमाई का 6 फीसदी हिस्सा EU को देना पड़ेगा. इसके साथ ही ईयू में इसपर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास की हैवानियत…इजरायली परिवार को बंधक बनाकर मारी गोली, फेसबुक पर किया LIVE

तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का बयान

इन सबके बीच तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का बयान सामने आया है. एर्दोगन ने कहा है कि इजरायल एक देश की तरफ व्यवहार करे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस युद्ध में दोनों तरफ के नागरिकों की मौत हो रही है. ये बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर कहर बरपा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital