Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘वायु सुरक्षा और मजबूत होगी’, राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद बोले जेलेंस्की

Zelensky Trump Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को सकारात्मक बताया. बैठक में वायु रक्षा को मजबूत करने और अतिरिक्त मिसाइल सहायता पर चर्चा हुई.

Zelensky Trump Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई मुलाकात को बेहद उपयोगी और सार्थक करार दिया. उन्होंने कहा कि बातचीत का माहौल अच्छा रहा और दोनों देशों की टीमों के बीच सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. जेलेंस्की ने यह भी बताया कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच लगभग रोजाना किसी न किसी स्तर पर संवाद जारी रहता है, जिससे जरूरी दस्तावेज और योजनाएं पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार हो रही हैं.

वायु रक्षा पर गहन बातचीत

जेलेंस्की ने बताया कि बैठक में यूक्रेन की वायु सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया. उन्होंने कहा कि पिछली मुलाकात के बाद अमेरिका की मदद से यूक्रेन के आसमान की सुरक्षा और मजबूत हुई थी और इस बार उन्हें उम्मीद है कि यह सहयोग और भी सशक्त होगा. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका द्वारा पहले दिए गए मिसाइल पैकेज के लिए आभार जताया और अतिरिक्त मिसाइल सहायता की मांग भी रखी.

ये भी पढ़ें-ग्रीनलैंड को लेकर पुतिन का ‘मास्टर स्ट्रोक’; डेनमार्क को याद दिलाया गुलामी का दौर, लगाई इतनी कम कीमत की यूरोप रह गया सन्न

सहयोग से बढ़ेगा आत्मविश्वास

जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका का समर्थन यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा, देश की मजबूती और दोनों देशों के कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने इस सहयोग के लिए राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे यूक्रेन को न सिर्फ सुरक्षा मिलेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital