Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, सुरक्षाबलों को जारी हुआ अलर्ट

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन पाकिस्तान से भारत की सरहद में ड्रग्स और हथियारों का एक बड़ा कन्साइनमेंट श्रीनगर में सप्लाई करने की पूरी कोशिश कर रहा है. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान से भारत तक सप्लाई का पूरा रूट भी साझा किया गया है

terrorist organization Hizbul Mujahideen

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को शांति रास नहीं आ रही है. खुफिया एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई भारत में करने की कोशिश कर रहा है. जानकारी के मुताबिक ऐसी सूचना मिली कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन पाकिस्तान से भारत की सरहद में ड्रग्स और हथियारों का एक बड़ा कन्साइनमेंट श्रीनगर में सप्लाई करने की पूरी कोशिश कर रहा है. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान से भारत तक सप्लाई का पूरा रूट भी साझा किया गया है, जिस से उस रूट पर सुरक्षाबलों की तैनाती की जाए और नजर रखी जाए.

राजौरी जिले में 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार 
दरअसल ताजा मामला एक दिन पहले का है जिसमें जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने पंजाब के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों तस्करों को राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्होंने पंजाब के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद ड्रग तस्करों ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. जानकारी के मुताबिक तस्करों के कब्जे से लगभग 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद कि गई.

इसे भी पढ़ें : “भ्रम फैलाती है बीजेपी, जिन्ना और केरल की मुस्लिम लीग अलग”, CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कसा तंज

रूट पर सुरक्षाबलों की तैनाती
इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान से भारत तक सप्लाई का पूरा रूट भी साझा किया गया है, जिस से उस रूट पर सुरक्षाबलों की तैनाती कि जाये ओर नजर रखी जाये.इंटेलिजेंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे रुट पर सुरक्षा बलों कि कड़ी सुरक्षा तैनात है इस से आंतकी सगठों के इरादे नाकामयाब होगें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest