Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते अमेरिका, जर्मनी के समकक्षों के साथ बैठक करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन और जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत में होंगे.

defense deals

अमेरिका, जर्मन नेताओं की मेजबानी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन और जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत में होंगे. अमेरिका के साथ, कार्यों में सह-विकास और सह-उत्पादन परियोजनाएं एजेंडे में शीर्ष पर होंगी, जबकि जर्मनी के साथ भारतीय नौसेना के लिए पारंपरिक पनडुब्बियों की आपूर्ति के लिए सरकार से सरकार के बीच बातचीत होने की उम्मीद है.

जर्मनी के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा

रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस भी भारत की चार दिवसीय यात्रा के लिए आज (सोमवार) 5 जून 2023 को नई दिल्ली आने वाले हैं. अपनी यात्रा के दौरान वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 06 जून को जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ बैठक कर बातचीत करेंगे.

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर का डोडा कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के लिए संभावित गंतव्य के रूप में उभर रहा है: जितेंद्र सिंह

अमेरिका एवं भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का होगा विस्तार

हालांकि जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी राजकीय यात्रा को देखते हुए ऑस्टिन की इस यात्रा को बहुत अहम माना जा रहा है. ऑस्टिन की नई दिल्ली यात्रा प्रमुख रूप से भारत-अमेरिका के नए रक्षा और औद्योगिक सहयोग की पहल को आगे बढ़ाने अच्छा अवसर है. इससे अमेरिका एवं भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार होगा.

45,000 करोड़ से ऊपर की लागत का अनुमान

परियोजना-75आई के तहत छह उन्नत डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की खरीद करना चाहती है. ₹45,000 करोड़ से ऊपर की लागत का अनुमान है, तकनीकी मुद्दों पर कुछ समय के लिए सौदा अटक गया है. उम्मीद है कि जर्मनी पनडुब्बियों की बिक्री के लिए भारत को एक औपचारिक प्रस्ताव पेश करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital