Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Politics: MCD सदन में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्टेैंडिंग कमेटी को लेकर BJP ने किया प्रदर्शन

Delhi Politics: गुरुवार को दिल्ली एमसीडी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीजेपी पार्षदों ने स्टेंडिग कमेटी की मांग करते हुए खूब हंगामा किया. बीजेपी चुनाव के बाद से स्थायी समिति के गठन की मांग कर रही है.

Delhi Politics: एमसीडी में हंगामा

Delhi Politics: एमसीडी में हंगामा

Delhi Politics: गुरुवार को दिल्ली एमसीडी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीजेपी पार्षदों ने स्टेंडिग कमेटी की मांग करते हुए खूब हंगामा किया. बीजेपी चुनाव के बाद से स्थायी समिति के गठन की मांग कर रही है. हंगामे के बाद सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद नगर निगम में स्टैंडिंग15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया गया. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के बाद दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस कमेटी में 6 सदस्य हैं. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के तीन-तीन सदस्य जीते हैं.

दोनों पार्टियों के बराबर सदस्य

एमसीडी की अधिसूचना के मुताबिक, निर्वाचित पार्षदों के नामों की घोषणा नगर निकाय के सदन की बैठक के दौरान की गई. आम आदमी पार्टी से आमिल मलिक, मोहिनी और रमिंदर कौर और भाजपा से कमलजीत सहरावत, गजेंद्र सिंह दरल और पंकज लूथरा छह पार्षद हैं जिन्हें एमसीडी की स्थायी समिति के लिए चुना गया है. हालांकि एमसीडी में आम आदमी पार्टी सत्ताधारी पार्टी है, स्थायी समिति के चुनाव के परिणाम नगर निकाय के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि सभी कार्यकारी निर्णय समिति द्वारा लिए जाते हैं, जिसमें अब दोनों पार्टियों के बराबर सदस्य हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital