Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

High Cholesterol: क्या दूध पीने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? जानिए क्या है सच्चाई

High Cholesterol: डेली एक गिलास दूध, हर हफ्ते 4 से 6 अंडे या हफ्ते में दो बार चिकन और मांस खाने से आपके स्वास्थय को कोई नुकसान नहीं हो सकता है.

High Cholesterol: दूध पीने से हमारी सेहत हमेशा अच्छी रहती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है. रोजाना एक गिलास दूध के सेवन से हमारा आहार पूरा होता है. दूध में प्रोटीन, कैलोरी, कैल्शियम, विटामिन डी, बी-2, बी-12, पोटेशियम, और सेलेनियम जैसे तमाम पोषक त्तव पाए जाते हैं. हाल ही में दूध को लेकर एक खुलासा हुआ है जिसमें कई तरह की बातें सामने आई हैं. जैसे एक ग्लास दूध का रोजाना सेवन करने से दिल की गंभीर बीमारियों के खतरें को टाला जा सकता है.

हाई कोलोस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी पुरानी हेल्थ प्रोबलम्स का खतरा बढ़ जाता है. बहुत से लोग मानते हैं कि दूध कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसा नहीं मानते हैं.

क्या दूध पीने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल?

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अक्सर दूध पीना छोड़ देते है, ये सोचते हुए कि ये साधारण सा कारण हैं लेकिन दूध का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को नहीं बढ़ाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अपनी डाइट से असव्स्थ फैट्स का हटाना आवश्यक है.

हेल्दी डाइट में शामिल करें दूध

दिल की बीमारियों से बचाव के लिए हेल्दी डाइट में दूध को शामिल किया जा सकता हैं. जैसा की इन नतीजों से साफ जाहिर है कि दूध का इस्तेमाल कार्डियो-वैस्कुलर बीमारी के खतरे का मामला नहीं हैं. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर खास प्रभाव नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता हुईं भावुक, कहा- मैं हर पल आपको याद करती हूं

हाई कोलेस्ट्रोल फूड्स खाने का सही तरीका

हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों को एक बैलेंस डाइट बनाए रखने की सलाह दी जाती है. डेली एक गिलास दूध, हर हफ्ते 4 से 6 अंडे या हफ्ते में दो बार चिकन और मांस खाने से आपके स्वास्थय को कोई नुकसान नहीं हो सकता है. वहीं डीप-फ्राइड और ऑयल फुड्स से आपको परहेज करना चाहिए. इस तरह के फूड्स में ट्रांस फैट होता है जो सबसे अनहेल्दी प्रकार का फैट होता है.

-भारत एक्सप्रेस   



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital