Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इधर अडानी को कोसते रहे राहुल गांधी, उधर कर्नाटक में ‘रेड कार्पेट वेलकम’ की तैयारी में कांग्रेस सरकार

Adani:  जनवरी 2023 में जारी हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद से विपक्षी दल खासकर कांग्रेस ने मोदी सरकार की खूब आलोचना की. हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी कंपनी को काफी नुकसान हुआ.

Adani

Adani

Adani:  जनवरी 2023 में जारी हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद से विपक्षी दल खासकर कांग्रेस ने मोदी सरकार की खूब आलोचना की. हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी कंपनी को काफी नुकसान हुआ. कंपनी के शेयर्स सबसे निचले पैदान पर आ गए थे. कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और मामले में जांच की मांग की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अडानी को भ्रष्टाचार का प्रतीक तक बताया था. राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते पर भी सवाल उठाए.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान अडानी ने की थी निवेश की घोषणा

अब उसी अडानी का दिल खोलकर स्वागत करने के लिए कर्नाटक में तैयारी की जा रही है. कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा है कि राज्य अडानी ग्रुप के निवेश के लिए खुला है. बता दें कि पिछले साल नवंबर में अडानी ग्रुप ने ऐलान किया था कि कंपनी अगले 7 सालों में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कर्नाटक में अब तक अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया है. यह घोषणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के उद्घाटन समारोह के दौरान की गई थी. कर्नाटक सरकार की प्रतिक्रिया कहीं न कहीं इसी ऐलान को देखते हुए आई है. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार अब अडानी का स्वागत करने के लिए तैयार है. हाल ही के दिनों में अडानी को बुरा-भला कहने से बाज नहीं आते थे कांग्रेस के नेता.

यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप की इस कंपनी ने किया कमाल, रिन्यूएबल एनर्जी में एशिया की नंबर 1 और दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में हुई शामिल

उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने क्या कहा?

मीडिया के हवाले से कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, “चाहे अडानी हो, अंबानी हो या जिंदल, कोई भी जो वैध व्यवसाय करना चाहता है, उसका स्वागत है. सिर्फ दो नामों तक ही सीमित क्यों? मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य उन सभी से लाभान्वित हो.” उन्होंने कहा, ” जब कोई उद्योगपति उद्योग लगाने आएगा तो हम उसके प्रस्तावों पर विचार करेंगे. अडानी समूह ने कोई वादा नहीं किया है. हम उन्हें प्रस्तावों के साथ आने का समय देंगे.”

भाजपा ने कसा तंज

उद्योग मंत्री के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है. कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री अश्वथ नारायण ने कहा कि कांग्रेस ‘पाखंडी’ पार्टी है. हालांकि, उन्होंने उद्योग मंत्री की सराहना की. उन्होंने कहा कि अपने ही देशवासियों को आमंत्रित करने के लिए मैं एमबी पाटिल की सराहना करता हूं. राज्य को समृद्ध होने दें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital