Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कोलकाता ऐप धोखाधड़ी : ईडी ने मुख्य आरोपी आमिर खान की हिरासत मांगी

Enforcement Directorate.(Facebook)

ईडी.

कोलकाता– प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए कई लोगों को ठगने वाले मुख्य आरोपी आमिर खान की हिरासत की मांग कर रहा है, ताकि घोटाले के लाभार्थियों का पता लगाया जा सके. आमिर खान के घर से केंद्रीय एजेंसी ने 10 सितंबर को 17.32 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे, फिलहाल वह कोलकाता पुलिस की हिरासत में है. उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था और 24 सितंबर को कोलकाता की एक निचली अदालत ने उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

आमिर पर शिकंजा कसेगा

ईडी ने कहा, “आरोपी आमिर खान की मौजूदा पुलिस हिरासत 8 अक्टूबर को समाप्त होगी, जिसके बाद उसे उसी अदालत में पेश किया जाएगा। अगर खान को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है, तो हम तुरंत उसकी हिरासत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि, हमें लगता है कि कोलकाता पुलिस उसकी पुलिस हिरासत को आगे बढ़ाने की अपील कर सकती है। हम 8 अक्टूबर को अदालती कार्यवाही का इंतजार करेंगे और घटनाक्रम के अनुसार कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे”

आमिर का सरपरस्त कौन

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को लगता है कि इस मामले में लाभार्थियों, विशेष रूप से राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों को ट्रैक करने के लिए आमिर खान से पूछताछ बेहद जरूरी है। ईडी अधिकारी ने कहा, “किसी प्रभावशाली व्यक्ति के बिना इतने बड़े घोटाले को संभालना असंभव है. लगभग एक साल पहले फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में आमिर खान के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन 10 सितंबर तक जांच में कोई खुलासा नहीं हुआ, हमारे अधिकारियों ने भारी नकदी बरामद की है.”

क्यों गहराया शक

अधिकारियों को संदेह है कि आमिर खान द्वारा मोबाइल गेमिंग ऐप के माध्यम से कमाए गए पैसों का एक हिस्सा उनके पिता नसीर खान के ट्रांसपोर्ट बिजनेस में भी भेजा गया था, क्योंकि जिस दिन से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है, ट्रांसपोर्ट बिजनेस के शटर बंद हैं.दरअसल, कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में शाही अस्तबल लेन में जिस घर से नकदी बरामद हुई थी, वह असल नसीर खान के नाम पर है.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital