Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, कुछ दिन पहले ही दिया था विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद दारा सिंह व अन्य

समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है. डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है. बता दें कि दो दिन पहले ही दारा सिंह चौहान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, बताया जा रहा है कि इसके बाद ही उन्होंने घोसी विधानसभा की सदस्याता से इस्तीफा दे दिया था. सोमवार को दारा सिंह चौहान ने यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की. इसके बाद भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

अमित शाह से मिलने के बाद लिया फैसला ?

मिली जानकारी के अनुसार दारा सिंह चौहान ने कुछ दिनों पहले ही में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस बात का दावा किया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही दारा सिंह चौहान ने घोसी विधानसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया है. वहीं इस मुलाकात के बाद ही यह माना जाने लगा था कि दारा सिंह चौहान जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के साथ जा सकते हैं. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दारा सिंह चौहान फिर से योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते है. इसके अलावा इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि भाजपा दारा सिंह चौहान को आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में मऊ या घोसी सीट से बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है.

इसे भी पढ़ें: Watch Video: बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर RPF के कांस्टेबल ने नाबालिग को मारी लात, Video Viral होते ही पुलिसकर्मी सस्पेंड

सपा ने बताया विश्वासघाती

दारा सिंह के भाजापा में शामिल होने पर सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दारा सिंह चौहान ने पार्टी के लिए कोई त्यागपत्र नहीं भेजा है और विधानसभा से इस्तीफा भेजने के बाद इसका कोई औचित्य भी नहीं रह गया है दारा सिंह चौहान ने विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा प्रत्याशी लायक कोई नेता नहीं है, इसलिए दारा सिंह चौहान को अपने साथ ले रही है. राजनीति के नैतिक मूल्यों की दुहाई देते हुए उन्होंने कहा कि दारा सिंह चौहान और भाजपा के लिए राजनीति के नैतिक मूल्यों के कोई मायने नहीं हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital