Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीमा हैदर के पाकिस्तानी नबंर का डिलीट किया गया डेटा, 4 मोबाइल फोन और 2 वीडियो कैसेट बरामद, सचिन के पास भी मिला टूटा हुआ मोबाइल

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पास से पांच पासपोर्ट मिले हैं. इसके अलावा, काठमांडू से दिल्ली तक का बस टिकट भी बरामद हुआ है. इतना ही नहीं पंद्रह हजार रुपये, शादी की सीडी और बचपन की वीडियो कैसेट, एक टूटा हुआ हरे रंग का मोबाइल फोन के साथ 4 और मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

Attack On Temple In Pakistan: सीमा हैदर (फोटो फाइल)

सीमा हैदर (फोटो फाइल)

Seema Haider Case: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने हाल ही में पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से पूछताछ की है. चार बच्चों की मां सीमा हाल ही में अपने प्यार से मिलने अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आई थी. मामले में रोज कुछ चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मामले में ताजा अपडेट के अनुसार, सीमा के पास से 4 फोन और 2 वीडियो कैसेट बरामद किए गए थे. इतना ही नहीं सीमा हैदर के पाकिस्तानी नबंर का डेटा भी डिलीट किया गया, जिसे यूपी एटीएस रिकवर करने की कोशिश कर रही है.

बता दें कि सोमवार को यूपी एटीएस ने सीमा हैदर और उसके साथी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल को हिरासत में ले लिया है. सीमा से एंटी टेरर स्क्वाड ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ में कई तरह के खुलासे हुए हैं. फिलहाल एटीएस सचिन और नेत्रपाल और सीमा हैदर से अलग-अलग पूछताछ कर रही है. सचिन के पास से भी एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ था.

सीमा के पास क्या-क्या मिला?

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पास से पांच पासपोर्ट मिले हैं. इसके अलावा, काठमांडू से दिल्ली तक का बस टिकट भी बरामद हुआ है. इतना ही नहीं पंद्रह हजार रुपये, शादी की सीडी और बचपन की वीडियो कैसेट, एक टूटा हुआ हरे रंग का मोबाइल फोन के साथ 4 और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है. सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी यूपी की एटीएस टीम ले गई है और उससे लगातार पूछताछ हो रही है.

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर से यूपी ATS ने की 8 घंटे तक पूछताछ, किए कई चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली-NCR के कई लड़कों से था संपर्क

बच्चों से कराई जाएगी वीडियो में मौजूद चेहरों की पहचान

बताया जा रहा है कि एटीएस सीमा हैदर के चारों बच्चों से वीडियो में मौजूद शख्सों की पहचान करा सकती है. वहीं, सचिन के सोशल मीडिया अकाउंट से भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उसका इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट है, जिसकी प्रोफाइल फोटो में उसने अपनी तस्वीर नहीं लगाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital