Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीजेपी का बड़ा दावा- बेंगलुरु में हुई विपक्ष की बैठक से नाराज होकर लौटे नीतीश कुमार, JDU बोली- बौखला गए हैं नेता

बेंगलुरु में 18 जुलाई को विपक्ष एकता की महाबैठक का आयोजन किया गया था. जिसमें देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए.

बेंगलुरु में हुई थी विपक्ष की बैठक (फोटो ट्विटर)

बेंगलुरु में 18 जुलाई को विपक्ष एकता की महाबैठक का आयोजन किया गया था. जिसमें देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताओं के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें इस बैठक के अगुवा नीतीश कुमार नजर नहीं आए, ना ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव दिखाई दिए. जिसको लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि फ्लाइट की वजह से दोनों नेताओं को जल्दी जाना पड़ा.

बीजेपी सांसद ने किया ट्वीट

अब इसी को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “अपनी इज्जत का ख्याल नहीं था तो कम से कम बिहार की इज्जत का ख्याल रखते. बेंगलुरु की बैठक से नाराज होकर पटना लौटे नीतीश कुमार, मीडिया से बनाई दूरी.”

पूर्व सीएम का नीतीश पर तंज

दूसरी तरफ बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि “बेंगलुरु में सबसे बड़ी किरकरी तो नीतीश कुमार की हुई है. उन्हें फर्जी INDIA का संयोजक ना बनाए जाने से नाराज होकर पहले ही बैठक से निकलना पड़ा. वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं थे. बेंगलुरु में नीतीश-विरोधी पोस्टर भी लगाए गए थे, जबकि वहां कांग्रेस की सरकार है.”

यह भी पढ़ें- हम राजनीतिक अछूत हैं, इसलिए हमें बैठक में नहीं बुलाया गया, विपक्ष की बैठक पर AIMIM का हमला

जेडीयू ने बीजेपी पर किया पलटवार

सुशील कुमार मोदी ने आगे लिखा कि ” इन दलों की पटना बैठक में इसी तरह नाराज होकर कुछ लोग दिल्ली लौट गए थे. जो लोग चुनाव से पहले न मन मिला पा रहे हैं, न एक चेहरा तय कर पाए, वे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई चुनौती नहीं दे पाएंगे. वहीं जेडीयू ने भी बीजेपी के बयानों पर पलटवार किया है. जेडीयू ने कहा कि “विपक्षी गठबंधन के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी नेता बौखलाहट में देश के संघीय ढांचे को भूल गए हैं. ”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital