गोंडा छात्र संसद में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा हमला
Brij Bhushan Sharan Singh: गोंडा के नंदनी नगर में आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर बयान दिया. उन्होंने नई शिक्षा नीति और दिल्ली में राहुल गांधी की रैली को लेकर बड़ा हमला बोला.
बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि आज नंदनी नगर में छात्र संसद का आयोजन हुआ है. यह ग्रामीण क्षेत्र है और पहली बार ऐसा कार्यक्रम यहां हो रहा है. इस कार्यक्रम को विशाल मिश्रा और प्रवीण सिंह रावत ने ऑर्गनाइज किया है. ये लोग इसे पहले बनारस में कराना चाहते थे लेकिन जगह की समस्या के कारण उन्होंने अयोध्या आने का सुझाव दिया था. उन्होंने कहा कि पूरे देश के लगभग हर प्रांत से पढ़ने – लिखने वाले बच्चे यहां आए हैं. बहस का मुख्य विषय नई शिक्षा नीति को लेकर है.
उन्होंने नई शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति का प्रभाव यह पड़ा है कि ग्रामीण शिक्षा समाप्त होने के कगार पर है. कैम्पस की शिक्षा तो ठीक है लेकिन डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज पर इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा है. इसी महत्वपूर्ण विषय पर यह छात्र संसद हो रही है.

राजस्थान के बच्चे की पूरी की इच्छा
कार्यक्रम के दौरान एक छात्र से ब्रजभूषण ने पंजा लड़ाया. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान का एक बच्चा था, उसके दोस्तों ने कल्पना की थी कि ऐसी फोटो चाहिए, तो हमने उसकी इच्छा पूरी कर दी. यह शुद्ध बच्चों का कार्यक्रम है, हमने केवल थोड़ी बहुत सुविधा प्रदान की है.
ये भी पढ़ें- ‘मशीन में उतरा करंट और पलभर में बिछ गईं लाशें…!’ राजस्थान के झुंझुनूं में 8 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?
दिल्ली में राहुल गांधी की रैली और उनके उस आरोप पर कि भाजपा ने दुकानें बंद कराईं. बृजभूषण ने कहा कि राहुल गांधी की बात का कहां तक जवाब दिया जाए. दिल्ली की रैली एकदम फ्लॉप हो गई. रामलीला मैदान का आधा हिस्सा से भी कम उन्होंने कवर किया था और वो भी नहीं भरा. कोई ऐसा विचार, भाषण या वक्तव्य निकलकर नहीं आया जो देश में चर्चा का विषय बने. भाजपा पर इस तरह का आरोप लगाना बेबुनियाद है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





