Bharat Express DD Free Dish

Satna: 24 घंटे के भीतर मासूम से दरिंदगी के गुनहगारों के घर पर चला ‘मामा’ का बुलडोजर

मध्य प्रदेश में सतना के मैहर में दिल दहला देनेवाली वारदात को 2 आरोपियों ने अंजाम दिया. हैवानियत भी इतनी की जिसने भी इस घटना को सुना उसका कलेजा मुंह को आ गया. लोगों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मां शारदा पहाड़ी के बगल में आरोपी मासूम को उठाकर ले गए थे. उसके बाद 10 साल की नाबालिग के साथ 2 युवको ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं उस मासूम के साथ अमानवीय करतूत भी की गई. घटना के बाद से बच्ची की हालत गंभीर है और इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read