Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP: कांग्रेस ने चुनाव अभियान कमेटी का किया एलान, कमलनाथ के अलावा इन दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने चुनाव अभियान कमेटी का एलान कर दिया है.

चुनाव अभियान कमेटी का एलान

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने चुनाव अभियान कमेटी का एलान कर दिया है. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया और दिग्विजय सिंह के अलावा 31 लोगों को शामिल किया गया है. कमेटी में कुल 34 सदस्य हैं. कांग्रेस तेजी के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ा रही है. यही वजह है कि 15 अगस्त से पहले कई अन्य समितियों की घोषणा भी की जा सकती है. हाल ही में रणदीप सुरजेवाला को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है.

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन पर अंतिम मुहर लगाई. इस समिति में पूर्व सीएम कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह,कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और कांग्रेस के सीनियर लीडर सुरेस पचौरी के अलावा अन्य लोग शामिल हैं. कमेटी में पार्टी की अलग-अलग विंग्स के अध्यक्षों और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रमुखों को समिति का सदस्य घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: अविश्वास प्रस्ताव के बीच लोकसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, हंगामा होने के आसार

एजेंसियां कर रही हैं सर्वे

इस समिति की अध्यक्षता कांतिलाल भूरिया करेंगे. जानकारी के मुताबिक, प्रत्याशियों के चयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा. चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए गठित होने वाली समिति में कमलनाथ की काफी अहम भूमिका रहेगी. वहीं प्रत्याशियों के चयन में इस बार कांग्रेस काफी सोच-विचार कर कदम बढ़ा रही है. उम्मीदवारों के विधानसभा का एजेंसियों से सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे में जिन नामों के परिणाम बेहतर होंगे. उनपर स्क्रीनिंग कमेटी के पास विचार करने के लिए भेजा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital