Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Saharanpur: पहले भर पेट खाया चिकन रोटी, जब रेस्तरां मालिक ने मांगे पैसे तो मार दी गोली

पुलिस की टीम ने वसीम और उसके साथियों को आम के बाग में घेर लिया. इसके बाद जब वसीम ने खुद को घिरा पाया तो उसने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

मौके पर पुलिस और लोगों की भीड़

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-विकास कपिल

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना मंडी क्षेत्र बेहट रोड पर चिकन का रेस्टोरेंट चलाने वाले शालू नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्या का आरोप सहारनपुर के एक प्रोफेशनल क्रिमिनल और हिस्ट्रीशीटर वसीम मॉडल पर लगा है. जानकारी सामने आ रही है कि वसीम से शालू ने जब चिकन के 160 रुपए मांगे तो वसीम मॉडल ने शालू की गोली मारकर व ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी. सरेआम हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है.

हत्या करने के बाद वसीम अपने साथी के साथ फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.  एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने आरोपी वसीम मॉडल की जल्दी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम गठित की.  एक्शन में आई मंडी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देने लगी. इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि वसीम मॉडल अपने साथी के साथ एक आम के बाग में छुपा हुआ है.

ये भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी लखनऊ बना ‘जाम’ नगर, हल्की बारिश में ही खुल गई प्रशासन की पोल, सरकारी दफ्तरों में पानी ही पानी

पुलिस की टीम ने वसीम और उसके साथियों को आम के बाग में घेर लिया. इसके बाद जब वसीम ने खुद को घिरा पाया तो उसने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की कार्यवाही शुरू की तो बदमाशों के हौसले पस्त हो गए. वसीम घायल हो गया. वहीं उसके दूसरे साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने वसीम को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है तो वही रेस्टोरेंट्स संचालक शालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि वसीम मॉडल एक कुख्यात अपराधी है और उस पर 20 से ज्यादा संगीन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसके साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital