Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Murder in Muzaffarnagar: लोकगायिका फरमानी नाज के भाई की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान पहचान खुर्शीद नामक शख्स के रूप में हुई है.

बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला

मिला जानकारी के मुताबिक, जिले के रतनपुरी थाना इलाके के मोहम्मदपुर माफी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने खुर्शीद की चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. हमले की जानकारी खुर्शीद के परिजनों को मिलने के बाद वे लोग तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के दौरान खुर्शीद की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी में दिखी मूर्ति, मिले त्रिशूल और कलश! ASI सर्वे का आज तीसरा दिन, जानिए दो दिनों के सर्वेक्षण में और क्या मिला

लोकगायिका फरमानी नाज का था चचेरा भाई

बताया जा रहा है कि मृतक खुर्शीद लोकगायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई था. वहीं पुलिस इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. वहीं खुर्शीद की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism