Bharat Express

Chandrayaan-3: ऐसे चांद की सतह पर उतरेगा प्रज्ञान रोवर, भारत से लेकर सात समंदर पार तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए की जा रही पूजा-अर्चना

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी है. ISRO के मुताबिक तय समय पर ही मिशन पूरा होगा. चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर इसरो ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है. लैंडिंग के लिए सारे डिसीजन इस बार खुद विक्रम लैंडर लेगा.

इतिहास रचने की दहलीज पर चंद्रयान -3

Chandrayaan-3 Mission: आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी है. ISRO के मुताबिक तय समय पर ही मिशन पूरा होगा. चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर इसरो ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है. लैंडिंग के लिए सारे डिसीजन इस बार खुद विक्रम लैंडर लेगा. क्योंकि इसरो की तरफ से कहा जा रहा है कि यहां से कमांड भेजने में काफी समय लगता है. इसलिए ऑनबोर्ड सॉफ्टवेयर ही सारे फैसले 15 मिनट के अंदर लेता है.

देश-दुनिया में प्रार्थनाओं का दौर जारी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत के अलावा दुनिया के तमाम देशों में प्रार्थनाएं की जा रही हैं. मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही हवन किया जा रहा है. न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में लोगों ने प्रार्थना की और मिशन को सफल होने के लिए भगवान से प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Live: चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग का काउंटडाउन…इतिहास रचने को तैयार अपना चंद्रयान-3, पढ़ें लाइव अपडेट्स

प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा

इसरो ने जानकारी दी है कि जिस जगह चंद्रयान उतरेगा वहां सिर्फ पहाड़ हैं. इस इलाके में पानी और खनिज मिलने की संभावना है. लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा. फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Also Read