Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विकास की राह पर उत्तर प्रदेश, जे पी नड्डा और पीयूष गोयल से मिले बीजेपी MLA राजेश्वर सिंह

विकास की राह पर उत्तर प्रदेश, जे पी नड्डा और पीयूष गोयल से मिले बीजेपी MLA राजेश्वर सिंह

राजेश्वर सिंह ने विकास के लिए बीेजेपी को दिया धन्यवाद

पूर्व आईपीएस अधिकारी और बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से गुरुवार को उनके आवास पर मुलाकात की. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी.  जेपी नड्डा  से मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा..

“नवोदित भारत में राष्ट्रवाद की सूत्रधार-विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुशल नेतृत्वकर्ता, अप्रतिम ऊर्जा के स्रोत,विनम्र व सहज श्री जेपी नड्डा जी के आवास पर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. सरोजनीनगर के विकास व संगठन कार्यों से उन्हें अवगत कराया”.

 

इसके अलावा बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की और लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में टैक्सटाइल पार्क बनाने की मंजूरी मिलने पर उन्हें धन्यवाद किया. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोेदी सरकार में मंत्री वाणिज्य पीयूष गोयल को धन्यवाद करते हुए लिखा..

“माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद@PiyushGoyal आज उनके समय के लिए। उनकी गतिशीलता, करिश्मा और ऊर्जा इतनी प्रेरणादायक है और मैं उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और #सरोजिनीनगर में एक टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के मेरे अनुरोध के प्रति बहुत आभारी हूं”.

लखनऊ की सरोजनीनगर से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. लगभग 24 तक अपनी सरकारी सेवाएं दे चुके राजेश्वर सिंह पेशे से वकील भी हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़नी शुरू की है. वो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन केस को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. लोकपाल के सामने शिबू सोरेन केस की सुनवाई आगामी 10 नवंबर को होने वाली है. इस मामले में राजेश्वर सिंह वकील की भूमिका में हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital