Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CM योगी पहुंच रहे हैं वाराणसी, जानिए आज क्या रहेगा शेड्यूल

CM योगी पहुंच रहे हैं वाराणसी, जानिए आज क्या रहेगा शेड्यूल, जानिए आज क्या रहेगा शेड्यूल

वाराणसी दौरे पर CM योगी

प्रदेश के CM  योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर है.उनके वाराणसी आगमन को लेकर तैयारियां चाक चौबंद हैं. CM के लिये प्रोटोकॉल जारी हो चुका है. मुख्यमंत्री गोरखपुर से चलकर करीब 3 बजे वाराणसी के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे. इसके बाद CM सारनाथ बुद्धा थीम पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

वहीं इस दौरान CM देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं. सुरक्षा के साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों की भी तैनाती की गई है. देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी में कई आयोजन होंगे. जिसकी समीक्षा करने CM योगी आदित्यनाथ बनारस पहुंच रहे हैं.

वहीं बता दें कि CM 100 बार काशी आने वाले यूपी के पहले मुख्यमंत्री हैं. वहीं ये उनका 101वां दौरा होगा. CM योगी अपने दोनों कार्यकाल में 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार आ चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital