Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, G20 शिखर सम्मेलन को बताया शानदार

ऑस्ट्रेलिया के पीएम G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. इससे पहले मई में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीएम मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी.

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और पीएम मोदी

G20: ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन को “सफल” बताया है. उन्होंने भारत मंडपम में पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली. अल्बनीज ने कहा कि नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं के बीच अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ ली गई सेल्फी को एक्स पर पोस्ट किया. अल्बानीज ने अपने एक्स पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आज नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक सफल जी20 बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को संपन्न करने के बारे में एक अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई.”

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने CECA पर किए हस्ताक्षर

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने G20 शिखर सम्मेलन में व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों ने अप्रैल 2022 में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता 29 दिसंबर, 2022 को लागू हुआ. भारत वर्तमान में वस्तुओं और सेवाओं में दोतरफा व्यापार के साथ ऑस्ट्रेलिया का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है. दोनों देशों के बीच करीब 46.5 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ है.

यह भी पढ़ें: 19वें G20 Summit की मेजबानी करेगा ब्राजील, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो को सौंपी अध्यक्षता

शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे अल्बनीज

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. इससे पहले मई में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीएम मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी.ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं. एंथनी अल्बनीज ने कहा, “यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हमें निवेश करने की जरूरत है. भारत के साथ हमारी मजबूत साझेदारी ऑस्ट्रेलिया को व्यापार, निवेश और कारोबार तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता में लाभ पहुंचाएगी.”

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital