Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उफ्फ! इस रील्स वाली लड़की ने ताजमहल को भी नहीं बख्शा, नियमों की धज्जियां उड़ा दी

ताजमहल में नियम-कायदों की धज्जियां उड़ीं

दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करना सबका ख्वाब होता है. इस खूबसूरत स्मारक में बिताए गए पलों को हर कोई अपने मोबाइल और कैमरों से इन तस्वीरों को कैद करना चाहता है. लेकिन कुछ पर्यटक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के चक्कर में ताजमहल के नियमों की धज्जियां उड़ा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल  हो रहा है, जिसमें एक लड़की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए जान-बूझकर नियमों का उल्लंघन करती दिखाई दे रही है.

यह वीडियो इंस्टाग्राम की रील पर बनाया गया है. लेकिन इस पोस्ट पर लिखा है कि इस वीडियो को पोस्ट करने का उद्देश्य किसी भी नियम को तोड़ना या किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है. यह वीडियो सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है. लेकिन वीडियो को जिस अंदाज में बनाया गया है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ताजमहल के नियमों का मजाक उड़ाया गाया है.

ताजमहल परिसर में जहां-जहां पर नियमों के प्रति जागरूकता के बोर्ड लगे हैं, वहीं पर लड़की उस नियम को तोड़ते हुए दिखाई दे रही है. यह वीडियो 18 सितंबर को पोस्ट किया गया था. इस वीडियो को 28 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.

बता दें कि ताजमहल के अंदर रॉयल गेट के आगे वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है. मुख्य गुंबद में तस्वीर लेने पर भी मनाही है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नियमों के बोर्ड भी लगाए गए हैं. इसके बावजूद पर्यटक मोबाइल से प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हैं. और नियमों की धज्जियां उड़ाते है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital