Ahoi ashtami ki kahani: संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखा जाने वाला अहोई अष्टमी का पावन व्रत माताओं के लिए सबसे बड़ा उपवास माना जाता है. करवा चौथ के ठीक चार दिन बाद और दिवाली से आठ दिन पहले आने वाले इस व्रत में माताएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को तारों या चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं. साल 2026 में महिलाओं के मन में लगातार यह सवाल है कि अहोई अष्टमी कब है 2026 और अहोई अष्टमी कब की है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का पूरा फल तब तक नहीं मिलता जब तक विधि-विधान से ahoi ashtami ki katha न पढ़ी या सुनी जाए. आइए विस्तार से जानते हैं अहोई अष्टमी की सही तारीख, इसके जरूरी नियम और साहूकार की छोटी बहू तथा स्याहू माता की संपूर्ण पौराणिक कथा.
अहोई अष्टमी व्रत की संपूर्ण पौराणिक कथा (ahoi ashtami ki kahani)
बहुत समय पहले की बात है, एक शहर में एक अमीर साहूकार रहता था जिसके सात बेटे और सात बहुएं थीं. दिवाली का त्योहार नजदीक था, इसलिए घर की लीपा-पोती के लिए सातों बहुएं अपनी इकलौती ननद को साथ लेकर जंगल में मिट्टी खोदने गईं. जहां वे मिट्टी खोद रही थीं, वहीं पास में स्याहू (सेहुड़ माता) की मांद थी. मिट्टी खोदते समय अनजाने में ननद के हाथ से स्याहू का एक बच्चा मर गया. अपने बच्चे की अचानक मौत से तड़पकर स्याहू माता गुस्से में बोलीं- ‘जिसने भी मेरे बच्चे को मारा है, मैं आज से उसकी कोख बांधती हूँ.’
यह भयानक श्राप सुनकर ननद बुरी तरह डर गई और घर आकर अपनी सातों भाभियों के सामने हाथ जोड़कर बोली- ‘भाभी! तुम में से कोई एक मेरे बदले अपनी कोख बंधवा लो.’ छह बड़ी भाभियों ने तो साफ मना कर दिया, लेकिन छोटी बहू ने दिल में सोचा कि अगर ननद की कोख बंध गई तो सासू जी बहुत नाराज होंगी. यह सोचकर भली और त्याग करने वाली छोटी बहू ने ननद के बदले अपनी कोख बंधवा ली. इसका नतीजा यह हुआ कि इसके बाद छोटी बहू को जो भी संतान होती, वह ठीक सातवें दिन दम तोड़ देती.
लगातार बच्चों की असमय मौत से दुखी और निराश होकर छोटी बहू ने एक ज्ञानी पंडित को घर बुलाया और अपनी पूरी आपबीती सुनाई. पंडित जी ने उपाय बताते हुए कहा- ‘तुम्हारी कोख स्याहू माता ने बांधी है. तुम चुपचाप सुरही गाय की सेवा करना शुरू कर दो, क्योंकि सुरही गाय स्याहू माता की पक्की सहेली है, वही तुम्हारी कोख खुलवा सकती है.’ अगले ही दिन से छोटी बहू रोज सुबह अंधेरे में उठकर चुपचाप सुरही गाय के तबेले की साफ-सफाई और सेवा करने लगी. सुरही गाय सोचने लगी कि रोज सुबह सवेरे आकर कौन मेरी इतनी नि:स्वार्थ सेवा करता है? एक दिन गाय ने छिपकर देखने का फैसला किया.
जब अगले दिन छोटी बहू सफाई करने आई, तो सुरही गाय ने उसे पकड़ लिया और प्यार से पूछा- ‘तुम रोज मेरी इतनी सेवा क्यों करती हो, तुम्हें मुझसे क्या चाहिए?’ छोटी बहू फूट-फूटकर रोने लगी और बोली- ‘गौ माता! स्याहू माता आपकी सहेली हैं. उन्होंने मेरी कोख बांध रखी है, प्लीज उनसे कहकर मेरी कोख खुलवा दीजिए.’ सुरही गाय का दिल पसीज गया और वह बोली- ‘चल, मैं तुझे अभी अपनी सहेली के पास लेकर चलती हूँ.’ दोनों समुद्र पार स्याहू माता के घर के लिए निकल पड़ीं. रास्ते में बहुत तेज धूप थी, तो दोनों एक पेड़ के नीचे सुस्ताने बैठ गईं.
जिस पेड़ के नीचे वे बैठी थीं, उसी पर गरुड़ पंखनी (एक विशाल पक्षी) का बच्चा था. अचानक वहां एक खतरनाक सांप आया और उस बच्चे को डसने लगा. यह देखकर साहूकार की छोटी बहू ने अपनी जान की परवाह किए बिना फुर्ती दिखाई और सांप को मारकर एक ढाल के नीचे छिपा दिया. इस तरह उसने गरुड़ के बच्चे की जान बचा ली. थोड़ी देर में जब गरुड़ पंखनी वापस आई, तो पेड़ के पास खून देखकर उसे लगा कि इस औरत ने उसके बच्चे को मार डाला है. वह गुस्से में छोटी बहू को अपनी चोंच से मारने लगी.
छोटी बहू ने अपना सिर बचाते हुए कहा- ‘रुको माता! मैंने तुम्हारे बच्चे को मारा नहीं, बल्कि सांप से उसकी जान बचाई है, ढाल के नीचे जाकर खुद देख लो.’ गरुड़ पंखनी ने जब सच देखा तो वह बेहद खुश हुई और बोली- ‘मांग बेटी! तू क्या मांगती है?’ साहुकार की बहू बोली- ‘मुझे सात समुद्र पार स्याहू माता के पास जाना है, मुझे वहां पहुंचा दो.’ गरुड़ पंखनी ने तुरंत दोनों को अपनी पीठ पर बैठाया और पलक झपकते ही स्याहू माता के घर के सामने छोड़ दिया.
वहां पहुंचने पर सुरही गाय को देखकर स्याहू माता ने कहा- ‘आओ बहन! बहुत दिनों बाद आई.’ फिर स्याहू माता ने कहा- ‘मेरे सिर में बहुत तेज खुजली हो रही है, जरा जूएं निकाल दो.’ सुरही गाय के इशारे पर छोटी बहू ने बहुत प्यार से स्याहू माता के सिर की सारी जूएं साफ कर दीं. आराम मिलने पर बेहद प्रसन्न होकर स्याहू माता बोलीं- ‘तूने मेरे सिर को बहुत ठंडक दी है, जा तेरे सात बेटे और सात बहुएं होंगी.’
छोटी बहू उदास होकर रोते हुए बोली- ‘माता! मेरे भाग्य में तो एक भी बेटा जीवित नहीं रहता, सात कहां से होंगे? मेरी कोख तो आपके पास बंद पड़ी है.’ यह सुनते ही स्याहू माता चौंककर बोलीं- ‘अच्छा! तो तू साहूकार की वही चालाक बहू है? तूने तो मुझे अपनी सेवा से ठग लिया. जा, मेरा वचन खाली नहीं जाएगा! तेरे घर पर सात बेटे और सात बहुएं पहले से ही इंतजार कर रही हैं. घर जाकर विधि-विधान से उद्यापन करना, सात अहोई माता मांडना और सात कढ़ाई करना.’
उधर शाम के समय उसकी जेठानियां आपस में कानाफूसी कर रही थीं कि चलो जल्दी-जल्दी पूजा कर लेते हैं, कहीं छोटी अपने मरे हुए बच्चों को याद करके रोने न लग जाए. थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने बच्चों से कहा- ‘जाओ, जरा अपनी चाची के घर जाकर देख कर आओ कि वह रो रही है या क्या कर रही है?’ बच्चों ने आकर हैरान होकर बताया- ‘चाची तो बिल्कुल नहीं रो रही हैं. वह तो दीवार पर कुछ मांड रही हैं और घर में ढेरों पकवान बन रहे हैं!’
यह सुनते ही सातों जेठानियां भागी-भागी छोटी बहू के घर पहुंचीं और अछंभे में पूछने लगीं- ‘तूने तो कोख बंधवाई थी, फिर यह चमत्कार कैसे हुआ?’ तब छोटी बहू ने मुस्कुराते हुए उन्हें अपनी पूरी कहानी सुनाई.
अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ahoi ashtami ka vrat kab ka hai इसको लेकर स्थिति बिल्कुल साफ है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 1 नवंबर 2026 को दोपहर 02:51 बजे होगी और इसका समापन 2 नवंबर 2026 को दोपहर 01:10 बजे होगा. चूंकि उदया तिथि और शाम के समय पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त 1 नवंबर को मिल रहा है, इसलिए अहोई अष्टमी 2026 का यह मुख्य व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को ही रखा जाएगा. इस दिन शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त 05:36 PM से 06:54 PM तक रहेगा, जबकि तारों को देखने का समय शाम 06:00 बजे का है.
आज अहोई अष्टमी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ahoi ashtami ka vrat हर माता के लिए बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है. इस व्रत को करने के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
संतान की दीर्घायु: माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं.
संकटों से रक्षा: इस व्रत और ahoi mata ki katha के प्रभाव से संतान पर आने वाले सभी प्रकार के संकट और बीमारियां टल जाती हैं.
वंश वृद्धि और सुख-शांति: इस व्रत को विधि-विधान से करने से परिवार में सुख-समृद्धि, वंश वृद्धि और आपसी सौहार्द हमेशा बना रहता है.
अहोई अष्टमी पूजा के जरूरी नियम
आज के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ खास नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है:
धारदार चीजों का त्याग: इस पावन दिन सुई, चाकू, कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
मिट्टी का काम वर्जित: व्रती महिलाओं को इस दिन मिट्टी खोदने या पौधे लगाने जैसे कार्यों से पूरी तरह बचना चाहिए.
क्रोध और अपशब्द से बचें: इस दिन अपनी संतान पर गुस्सा न करें और न ही मुंह से कोई बुरे शब्द निकालें.
सात्विक भोजन और नियम: शाम को तारों या चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करें और पूजा में काले रंग के वस्त्र पहनने से परहेज करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



