Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पहले महिला आरक्षण बिल संसद में तो आया, लेकिन तब सिर्फ लीपापोती हुई- पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

Women Reservation Bill: पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ये बिल संसद में लाया तो गया, लेकिन इसमें लीपापोती हुई, केवल नाम दर्ज कराए गए.

pm narendra modi

पीएम नरेंद्र मोदी

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पारित होने के बाद शुक्रवार को बीजेपी दफ्तर में जश्न मनाया जा रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी भी बीजेपी दफ्तर पहुंचे, जहां महिला मोर्चा की नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ये बिल संसद में लाया तो गया, लेकिन इसमें लीपापोती हुई, केवल नाम दर्ज कराए गए, बिल पारित कराने को लेकर निष्ठापूर्वक प्रयास नहीं किए गए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है.

देश की महिलाओं को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा, ” मैं आज देश की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते देखा. हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें यह इतिहास बनाने का अवसर दिया है. आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी. मैं पूरे देश को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला सांसदों ने पीएम मोदी का जताया आभार, देखें तस्वीरें

इस बिल की राह में कई बाधाएं थीं- पीएम मोदी

उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसके (महिला आरक्षण बिल) राह में तरह-तरह की बाधाएं थी लेकिन जब नीयत पवित्र होती है, प्रयासों में पारदर्शिता होती है तो परेशानियों को भी पार करके भी परिणाम लाती है. पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है. ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है. ये अमृतकाल में सबके प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा और मजबूत कदम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital