Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi: काशी पहुंचे कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री, दर्शन-पूजन करके लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक ज्ञानवापी के बाहर खड़े दिखाई दिए और सेल्फी लेने के लिए इच्छुक दिखे.

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर्स

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Varanasi: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी सहित पूरे पूर्वांचल को 1565 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं.  पीएम शनिवार को राजा तालाब गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वर्ष 1983 में भारत को विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान कपिल देव और लीजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ रवि शास्त्री भी पहुंचे है. कार्यक्रम से पहले सचिन के साथ रवि शास्त्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबाद में पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे.

सेल्फी लेने के लिए ज्ञानवापी के बाहर युवा प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही. मंदिर के गर्भगृह में देश के क्रिकेटर्स ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर दर्शन किया. वहीं इस मौके पर मंदिर प्रशासन की ओर से उनको अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मालूम हो कि हो कि गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव, करसन घावरी, दिलीप वेंगसरकर, मदनलाल, गुंडप्पा विश्वनाथ, यूपी के खेलमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और विधायक त्रिभुवन राम के मौजूद रहने की खबर सामने आ रही है.

 

 

ये भी पढ़ें- Sonbhadra News: लोन के नाम पर यूनियन बैंक में चल रहा था रिश्वतखोरी,CBI ने क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा

बता दें कि प्रधानमंत्री का यह 42 वां काशी दौरा है जो करीब पांच घंटे का होगा. शाम करीब छह बजे प्रधानमंत्री काशी से प्रधानमंत्री विदा लेंगे. इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे. बता दें कि किक्रेट स्टेडियम की डिजाइन भगवान शिव से प्रेरित होकर की गई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी भाग लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital