Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आगरा की इस मिठाई की हर तरफ चर्चा, कीमत जानकर अधिकतर लोग आसमान ही ताकेंगे

सोने की पुडिंग से बनी ‘गोल्डन दीपक’ मिठाई लोगों को काफी आकर्षित कर रही है

दिवाली के मौके पर बजार में आपने कई तरह की मिठाइयां देखी होगी सबकी खासियत अलग अलग होती है.किसी कि खुशबू तो किसी का टेस्ट सबकुछ अलग होता है. मगर आज हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे है. जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएगें और कहेंगे कि ऐसा भी हो सकता है. जी हां एक मिठाई है जिसकी एक किलो कीमत दुबई की फ्लाइट टिकट से भी महंगी है. सोने की पुडिंग से बनी ‘गोल्डन दीपक’ मिठाई लोगों को काफी आकर्षित कर रही है. एक किलो दीपक की कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है.

युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनने वाले इस दिपक की खास बात ये है कि इसके ऊपर 23.99 कैरेट सोने की पुडिंग की गई है. बादाम, इलायची, केसर, पेशावरी पिस्ता के पेस्ट से दीपक का डिजाइन बनाया गया है. इतना ही नहीं इसमें बेबी सेफरन की बत्ती तो बादाम की लौ बनाई गई है. आगरा के शाह मार्केट स्थित ब्रज रसायन मिष्ठान भंडार के स्वामी तुषार गुप्ता ने कहा कि वे हर त्योहार पर लोगों को कुछ नया जायका देने के लिए कुछ न कुछ नया बनाते हैं. इस दिवाली उन्होंने गोल्डन दीपक बनाया है.

उन्होंने बताया कि ग्राहकों में इसको लेकर काफी उत्सुकता है. कई एडवांस ऑर्डर भी आ चुके हैं. दीपक के एक पीस का वजन करीब 20.22 ग्राम है. जिसकी कीमत 500 रुपये है. एक किलो पर करीब 50 पीस आएंगे और 500 रुपये प्रति नग की बात करें तो ये 50 पीस 25 हजार रुपये के आते हैं, जो रविवार को दिल्ली से दुबई की फ्लाइट टिकट 18 हजार रुपये से भी महंगी है.

खरीद सकते हैं स्मार्टफोन 

गोल्डन दीपक इस वक्त  काफी सुर्खियों में है क्योंकि इसकी किमत एक स्मार्ट फोन के बराबर बताई जा रही है. ऐसा पहली बार नही हुआ है पहले भी खास मौके पर इस तरह कि विशेष मिठाइयां बनती रहीं है. इससे पहले गणेश चतुर्थी पर गोल्डन मोदक, होली पर सोने की गुजिया और घेवर के अलावा 2021 में सोने का पेड़ा भी काफी चर्चा में था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital