Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Vibrant Gujarat Summit: “दुनिया के लिए ब्रांड, लेकिन मेरे लिए मजबूत Bond का प्रतीक” समिट में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (27 सितंबर) वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के मौके पर अहमदाबाद साइंस सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

वाइब्रेंट गुजरात समिट में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (27 सितंबर) वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के मौके पर अहमदाबाद साइंस सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल पहले जो वाइब्रेंट गुजरात समिट का बीज बोया था, आज एक विशाल वट बन गया है.

दुनिया के लिए ब्रांड, लेकिन मेरे लिए मजबूत बॉन्ड का प्रतीक-पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के लिए ये सफल समिट एक ब्रांड हो सकती है, लेकिन मेरे लिए ये एक मजबूत Bond का प्रतीक है. ये वो बॉन्ड है जो मेरे और गुजरात के 7 करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है. मुख्यमंत्री के तौर पर भले ही उस समय मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था, लेकिन मुझे अपने गुजरात के लोगों पर अटूट भरोसा था. वाइब्रेंट गुजरात समिट गुजरात का आत्मविश्वास बढ़ाने और उसके जरिए विश्व से आंख से आंख मिलाकर बात करने का माध्यम बना.

हम गुजरात के पुनर्निर्माण ही नहीं, बल्कि उससे आगे की सोच रहे थे- पीएम

वाइब्रेंट गुजरात समिट भारत की दिव्यता, भव्यता और सांस्कृतिक विरासत को विश्व को दिखाने का एक माध्यम बना. हम गुजरात के पुनर्निर्माण ही नहीं, बल्कि उससे आगे की सोच रहे थे. आज दुनिया Vibrant Gujarat की सफलता देख रही है, लेकिन वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन ऐसे माहौल में किया गया था, जब तत्कालीन केंद्र सरकार गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाती थी.

“समिट में आज 135 देश भाग ले रहे हैं”

वाइब्रेंट गुजरात समिट की सफलता के पीछे कई अहम कारण हैं. इसकी सफलता में Idea, Imagination और Implementation जैसे कोर एलिमेंट्स शामिल हैं. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है. अब हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां भारत ग्लोबल इकोनॉमिक पावरहाउस बनने जा रहा है. वाइब्रेंट गुजरात समिट की सफलता इसकी विकास यात्रा से भी समझी जा सकती है. 2003 में इस समिट से कुछ सौ प्रतिभागी और डेलिगेट्स जुड़े थे. आज ये संख्या 40 हजार पर पहुंच गई है. 2003 में इस समिट में सिर्फ गिनती के देशों ने भाग लिया था. आज 135 देश इसमें भाग लेते हैं.

यह भी पढ़ें- अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं राहुल गांधी, साधु-संतों से मुलाकात कर चुके हैं भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि बीते 2 दशकों में हम अलग अलग सेक्टर में नए मुकाम पर पहुंचे हैं. ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में 2001 की तुलना में हमारा निवेश करीब 9 गुना बढ़ा है. हमारे मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में 12 गुना बढ़ोतरी हुई है. केमिकल सेक्टर में गुजरात देश और दुनिया की तमाम कंपनियों की पसंद बन गया है. वाइब्रेंट गुजरात समिट सिर्फ ब्रांडिंग का आयोजन भर नहीं है, बल्कि इससे बढ़कर Bonding का भी आयोजन है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital