Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs PAK: अहमदाबाद में टीम इंडिया का खास अंदाज में स्वागत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है हाई वोल्टेज मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलने के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच गई है. होटल पहुंचने पर सभी खिलाडियों का भव्य अंदाज में स्वागत किया गया.

Team India

अहमदाबाद में टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत (सोर्स-X)

World Cup 2023 India vs Pakistan: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच गई है. यहां टीम इंडिया की भिड़ंत चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने वाला है. दोनों देशों के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम बुधवार को ही अहमदाबाद पहुंच चुकी है.

भारतीय खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है. एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया गया. सभी खिलाड़ियों को पहले तिलक लगाया गया. इसके बाद शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. भारतीय टीम के स्वागत का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी पोस्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल पहुंचने पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का किस तरह से स्वागत किया जा रहा है. क्रिकेट फेंस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

भारत-पाक मैच से पहले होगा कार्यक्रम का आयोजन

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले दिन में शानदार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. जिसमें सिंगर शंकर माधवन और अरिजीत सिंह शिरकत करेंगे. इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है.

दोनों टीमें जीत चुकी है 2-2 मैच

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान अभी तक दो-दो मैच खेल चुके हैं. जिसमें दोनों ही टीम ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों की शुरुआत शानदार रही है. भारत ने जहां अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी. वहीं पाकिस्तान टीम अपनी शुरुआत नीदरलैंड के साथ की थी. 14 अक्टूबर को दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. ऐसे में मैच रोमांचक होने की उम्मीद है. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पाकिस्तान टीम पहले ही पहुच चुकी है अहमदाबाद

भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम बुधवार 11 अक्टूबर को ही अहमदाबाद पहुंच गई. अहमदाबाद के होटल में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का भी स्वागत किया गया. टीम का भव्य स्वागत देखकर पीसीबी भी काफी खुश है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों के स्वागत का वीडियो भी डाला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital