Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow:  सरकारी स्कूल में छात्रों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठन के विरोध पर शिक्षिका ने किया पलटवार

बीएसए ने वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में जांच शुरू करा दी है. उन्होंने कहा है कि, इस मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

फोटो-सोशल मीडिया

Lucknow: स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक मामलों से संबंधित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरें लगातार उत्तर प्रदेश से सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. यहां बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय नैपियर रोड कॉलोनी, ठाकुरगंज में पढ़ाई के दौरान बच्चों के नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हंगामा खड़ा हो गया है. हिंदू संगठनों ने शिक्षिका पर स्कूल में धर्म के नाम पर बच्चों को बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया है.

इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे हैं और शिक्षिका से इस सम्बंध में शिकायत दर्ज करा रहे हैं और कह रहे हैं कि ये स्कूल है न कि कोई धार्मिक स्थान. इस पर शिक्षिका भी उनको जवाब देती दिखाई दे रही हैं. दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई. तो वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं और शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वहीं वायरल वीडियो के बाद क्षेत्रीय पार्षद मनीष रस्तोगी, विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अंकुर कुमार व अन्य लोगों ने बच्चों के स्कूल में नमाज पढ़ने पर विरोध जताया है और स्कूल इंचार्ज मीरा यादव पर बच्चों से नमाज अदा कराने का आरोप लगाया है. इस सम्बंध में हिंदू संगठन ने जोन 6 के जोनल अधिकारी से भी शिकायत की है. फिलहाल जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा है कि, इस मामले में दोषी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: “जय श्री राम” बोलने पर छात्र को मंच से उतारा, महिला प्रोफेसर ने लगाई फटकार, हिंदू संगठनों ने उठाई निलम्बन की मांग

ABES इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर सस्पेंड

बता दें कि एक दिन पहले ही गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था और सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरंग के दौरान मंच से एक छात्र के जय श्री राम बोलने पर प्रोफेसर ममता गौतम छात्र को डांट कर मंच से नीचे उतार दिया था. इस मामले में शिक्षिका डा. श्वेता शर्मा ने भी छात्र को डांटा था. इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ और हिंदू संगठनों की मांग के बाद प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल इस मामले में विवाद बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने अधिकारिक बयान जारी किया है और कॉलेज प्रबंधन ने बताया है कि प्रोफेसर ममता गौतम और डॉ. श्वेता शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital