Bharat Express DD Free Dish

Jacqueline Fernandez: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर होगी सुनवाई

जैकलीन फर्नाडीस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं

करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये  के ठगी मामले में एक बार फिर बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नाडीस गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची. पिछली बार वह मीडिया से बचने के लिए वकील के वेश में गई थीं, अदालत के सामने जमानत याचिका दायर की थी.

अदालत ने उसे अंतरिम जमानत देने के बाद गुरुवार के लिए मामले की तारीख तय की. अदालत उनकी नियमित जमानत याचिका पर दलील सुनेगी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया था.

जैकलीन बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही

जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज किए थे. इससे पहले ईडी ने फर्नांडीस की 7.2 करोड़ रुपये की फिक्सड डिपोडिट कुर्क कर ली थी. जांच एजेंसी ने इन उपहारों और संपत्तियों को अपराध की आय करार दिया था.

फरवरी में, ईडी ने चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ अपनी पहली पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड अभिनेताओं से मिलवाया.

पिंकी फर्नांडीज

चार्जशीट में आरोप लगाया गया था कि पिंकी फर्नांडीज के लिए महंगे उपहार चुनती थी और सुकेश चंद्रशेखर के भुगतान मिलने के बाद फर्नांडीज के घर पर पहुंचाती थी. पिछले दिसंबर में जांच एजेंसी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में इस मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया था.

सुकेश चंद्रशेखर ने अलग-अलग मॉडल और बॉलीवुड सेलेब्स पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. कुछ ने उससे उपहार लेने से इनकार कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read