Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीद लगाए हुए है”, इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीद लगाए हुए है. ये भारत की मज़बूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 सालों में किए गए परिवर्तनकारी सुधार का प्रतिबिंब है.”

PM Modi

PM Modi

PM Modi: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक पर एक वैश्विक नेतृत्व मंच इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, ” कुछ महीने पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कहा है कि भारत में रेड टेपिस्म कम हुआ है और निवेश का बेहतर माहौल बना है. आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीद लगाए हुए है. ये भारत की मज़बूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 सालों में किए गए परिवर्तनकारी सुधार का प्रतिबिंब है.”

भारत लचीलापन और प्रगति का एक शानदार उदाहरण: पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा, “भारत लचीलापन और प्रगति का एक शानदार उदाहरण बनकर उभरा है. ऐसे महत्वूपूर्ण कालखंड में गिफ्ट सिटी में 21वीं सदी की आर्थिक नीतियों पर मंथन होना गुजरात का गौरव बढ़ाने वाला है.”

बता दें कि कार्यक्रम के बारे में बताते हुए पीएमओ ने कहा, ” यह फोरम एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां दुनियाभर से प्रगतिशील विचार, गंभीर समस्याएं, नवीन प्रौद्योगिकियों की तलाश की जाती हैं. ‘वाइब्रेंट गुजरात’ वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 के पहले इन्फिनिटी फोरम दो का आयोजन किया जा रहा है।.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital