Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mainpuri Bypolls: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की पार्टी का उम्मीदवार हुआ ‘गायब’! जानिए पूरा मामला

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर

Mainpuri Bypolls: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और रामपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी उथलपुथल मचा हुआ है. 5 दिसंबर को मैनपुरी में उपचुनाव होने है. सपा ने अपना उम्मीदवार डिंपल यादव को बनाया है तो वहीं  बीजेपी की ओर से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया हैं. इसी बीच पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पार्टी ‘अधिकार सेना’ ने भी रामपुर और मैनपुरी उपचुनावों में अपना उम्मीदवार उतारा है. अब मैनपुरी में अभिताभ ठाकुर की पार्टी के उम्मीदवार के गायब होने का मामला सामने आया है.

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उम्मीदवार के गायब होने का गंभीर आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाया है. पूर्व अधिकारी ने समाजवादी पार्टी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है.अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार काफी डरे हुए हैं. हमारे उम्मीदवारों को स्थानीय सपा नेताओं द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, हमारे उम्मीदवार का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. यह बेहद गंभीर मामला है.

अधिकार सेना के प्रमुख और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के गायब होने और समाजवादी पार्टी के लोकर नेताओं की तरफ से दी जा रही धमकी के मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं पूर्व अधिकारी ने पुलिस प्रशासन से भी इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है.

उपचुनावों को लेकर सियासत गर्म

इस समय मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सिसायत गरमा गई है. मैनपुरी और रामपुर, समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता हैं. मगर सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद और कद्दावर नेता आजम खान को हेट स्पीच में सजा मिलने के बाद ये दोनों सीटे जीतना सपा के लिए चुनौती बन चुकी है. जैसे बीजेपी ने आजमगढ़ में सपा के वोट बैंक में सेंध मारी थी. उसी तरह बीजेपी सपा के इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर भी सेंध मारने की फिराक में है. हालांकि इसका क्या नतीजा आएगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital