Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs SA: थोक में बंट रही टीम इंडिया की कैप! 3 साल में 21 खिलाड़ियों ने किया ODI में डेब्यू

भारतीय क्रिकेट टीम में एक के बाद एक खिलाड़ियों को डेब्यू हो रहा है. 2021 के जनवरी से अब तक 21 खिलाड़ियों ने वनडे में डेब्यू किया है.

Sai Sudarshan

साई सुदर्शन का वनडे में डेब्यू (सोर्स-X)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में नए चेहरों की भरमार है. हर सीरीज में कोई न कोई खिलाड़ी दिख जाते हैं. जनवरी 2021 के बाद के हालात को देखकर ऐसा लगता है कि टीम इंडिया की टोपी थोक में बंट रही है. पिछले 33 महीनों में 21 प्लेयर्स ने एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया है. इस साल अभी दो वनडे मैच और खेले जाने हैं और इसमें खिलाड़ियों का डेब्यू भी लगभग तय है.

साई सुदर्शन ने किया ODI में डेब्यू

भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खत्म हो चुका है और वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. वनडे सीरीज के बाद दोनों देश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में साई सुदर्शन ने डेब्यू किया. वहीं आखिरी के दो मैच के लिए वनडे टीम में श्रेयस अय्यर नहीं होंगे, ऐसे में रिंकू सिंह या रजत पाटिदार का वनडे में डेब्यू तय माना जा रहा है. यानी इस साल के अंत तक एक और डेब्यू होना तय मना जा रहा है.

नए चेहरों को दिया जा रहा मौका

आखिर इतने खिलाड़ी डेब्यू क्यों कर रहे हैं. आईए जानते हैं इसके क्या कारण है. तो इतने प्लेयर्स के डेब्यू करने का कारण बहुत ज्यादा क्रिकेट होना है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज का वर्कलोड मैनेजमेंट होता है. ये प्लेयर्स सभी सीरीज में नहीं खेलते हैं. साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नए चेहरों को मौका दिया गया है.

कई प्लेयर्स को एक मैच के बाद नहीं मिला मौका

कृष्णप्पा गौतम, नितीश राणा, राहुल चाहर और चेतन सकारिया ने भारत के लिए एक-एक मैच ही खेला है. जुलाई 2021 से 2023 के दिसंबर तक इन खिलाड़ियों को एक भी वनडे मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. कुछ ऐसा ही मामला कुणाल पंड्या, शाहबाज अहमद, दीपक हुड्डा, उमरान मलिक और कुलदीप सेन जैसे खिलाड़ियों के साथ भी है. इन खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया में पर्याप्त मौका दिए बगैर बाहर किया गया या फिर नए खिला़ियों पर दांव लगाया गया.

2021 से 2023 के बीच डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

कुणाल पंड्या, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, नितीश राणा, चेतन सकारिया, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, आवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, मुकेश कुमार, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी डेब्यू 2021 के जनवरी से 2023 के दिसंबर के बीच हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital