Bharat Express DD Free Dish

एलजी और दिल्ली सरकार में फिर तकरार, DDC वाइस चेयरमैन के दफ्तर पर ताला लगाने के निर्देश

दिल्ली में एलजी और दिल्ली सरकार में फिर से तकरार शुरू हो गई है. दिल्ली के LG ने DDC के वाइस चेयरमैन जसमीन शाह को मिलने वाली सभी सरकारी सेवा और सुविधा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. शाह के दफ्तर पर तुरंत ताला लगाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही शाह को मिलने वाला सरकारी गाड़ी और स्टाफ भी तुरंत वापस लेने का आदेश दिया गया है. डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (DDC) दिल्ली सरकार का थिंकटैंक है. शाह इसी डीडीसी के वाइस चेयरमैन हैं और आम आदमी पार्टी के नेता भी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read