Bharat Express DD Free Dish

श्रद्धा की हत्या के बाद मुंबई में लिव-इन में रहने वाले एक और प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश की

श्रद्धा की हत्या के बाद मुंबई में लिव-इन में रहने वाले एक और प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश की है. पीड़िता लंबे समय से कोमा में है. मुंबई में एक युवक द्वारा अपनी ही गर्लफ्रेंड को पानी की टंकी के ऊपर से धक्का मारने का मामला सामने आया है. इस वजह से लड़की करीब 18 फीट नीचे गिर गई और उसको गंभीर चोटें आई हैं. पीड़िता का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. दहिसर पुलिस ने इस मामले में सरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read