Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शनिवार को होगी मनीष कश्यप की रिहाई! ऐसे बीते जेल में यूट्यूबर के 9 महीने

सितंबर महीने में कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष ने कहा था कि मैं फौजी का बेटा हूं चारा चोर का नहीं. दरअसल, पेशी के दौरान मनीष काफी गुस्से में थे.

YouTuber Manish Kashyap

YouTuber Manish Kashyap

YouTuber Manish Kashyap: जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को सभी मामलों में जमानत मिल गई है. बिहार के रहने वाले कश्यप को कथित फर्जी वीडियो मामले में जेल में डाल दिया गया था. कश्यप शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं. कश्यप का मामला इस साल मार्च में यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक फर्जी वीडियो से संबंधित है.फर्जी वीडियो में दावा किया गया गया था कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमला किया जा रहा है और वे राज्य में सुरक्षित नहीं है. फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी को सिविल कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल गई है. मनीष कश्यप शनिवार को जेल से बाहर आएंगे. मनीष 8 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे. उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

सभी मामलों में मिली जमानत

उनके दोस्त ने कहा कि कश्यप को तमिलनाडु में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है. अब पटना सिविल कोर्ट से भी सभी मामलों में जमानत मिल गई है. मनीष के दोस्त का कहना है कि उन्हें बेतिया कोर्ट से जमानत भी मिल गई है. एक मामला पटना हाई कोर्ट में लंबित था, जिसमें बुधवार (20 दिसंबर 2023) को जमानत मिल गई.

जानकारी के मुताबिक, अब जमानत के कागजातपटना हाईकोर्ट से सिविल कोर्ट भेजे जाएंगे. वहां जमानत भरी जायेगी और फिर सिविल कोर्ट से उसे बेउर जेल वापस बुला लिया जायेगा.बेउर जेल प्रशासन, चेन्नई और मदुरै कोर्ट से अनुमति लेने के बाद ही मनीष को रिहा किया जाएगा. रिहाई को लेकर बेउर जेल प्रशासन ने मदुरै और चेन्नई कोर्ट को पत्र लिखा है. कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद मनीष कश्यप बेउर जेल से रिहा हो जायेंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली नीलम आजाद को दिल्ली HC से झटका, परिजनों को नहीं मिलेगी FIR की कॉपी

मनीष के घर की हुई थी कुर्की

बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद कश्यप की तलाश शुरू की गई. इस दौरान उनके घर को भी जब्त कर लिया गया. कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान 18 मार्च 2023 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. फिलहाल कश्यप बिहार जेल में बंद हैं. 10 नवंबर को मद्रास हाई कोर्ट ने कश्यप के खिलाफ हिरासत के आदेश को रद्द कर दिया. अदालत ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा उन पर एनएसए के तहत लगाए गए आरोप भी हटा दिए थे.

सितंबर महीने में कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष ने कहा था कि मैं फौजी का बेटा हूं चारा चोर का नहीं. दरअसल, पेशी के दौरान मनीष काफी गुस्से में थे. उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर इशारा किया. मनीष ने कहा कि 6 महीने से मैं चुप था, लेकिन जेल में मुझे गंजेड़ी और भंगेड़ी के बीच बैठा दिया जाता है. वो लोग मेरे मुंह पर धुआं फूकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest