Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी का एक दिवसीय अयोध्या दौरा आज, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन, अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi In Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 दिसंबर) एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या जाएंगे.

PM Modi

अयोध्या दौरे पर आज पीएम मोदी

PM Modi In Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 दिसंबर) एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या जाएंगे. जहां पीएम मोदी रामनगरी को 15 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी अयोध्या से देश के कई शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन के अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम जंक्शन से रवाना करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज 11 बजकर 15 मिनट पर पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, नई अमृत भारत ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वह कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दोपहर करीब सवा बारह बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. अयोध्या का नया रेलवे स्टेशन मंदिरों की नागर शैली के ‘शिखर’ की तर्ज पर गुंबद और भगवान राम के प्रतीक चिह्न धनुष-बाण से सुसज्जित है. पीएम मोदी कुल 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. जिसमें 6 वंदे भारत ट्रेन और 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.

पीएम मोदी का ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

पीएम मोदी आज सुबह 10.45 बजे विशेष विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 10.50 बजे एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे. पीएम 11.10 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. सुबह 11.15 बजे पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम 11.50 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12.15 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण कर उद्घाटन करेंगे. दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल के पास जनसभा स्थल पर अयोध्या की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और अन्य विकास परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे. करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री मोदी जनसभा स्थल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2.10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे. दोपहर 2.15 बजे पीएम मोदी दिल्ली वापस लौटेंगे.

यह भी पढ़ें- अयोध्या में आकार ले रही हैं 50 हज़ार करोड़ की परियोजनाएं, सभी सड़कें 4 लेन होंगी, रामायण संग्रहालय और भव्य ऑडिटोरियम भी होगा

2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या-दरभंगा एवं मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच चलेंगी. इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली, अमृतसर-नई दिल्ली, कोयम्बटूर-बेंगलुरु, मंगलूरु-मडगांव, जालना-मुंबई एवं अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी.

अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत

अमृत भारत एक्सप्रेस में पुश-पुल टेक्नोलॉजी है. इसमें एक इंजन आगे खींचता है और दूसरा पीछे से धक्का देगा. इसलिए ट्रेन फौरन स्पीड पकड़ लेगी. इससे रूट पर आने वाले मोड़, पुलों और स्टेशन के बीच में लगने वाले समय में बचत होगी. इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों की तुलना में कम झटके लगेंगे. ट्रेन के टॉयलेट की डिजाइन इस तरह से बनाई गई है कि पानी की कम खपत होगी. यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसका किराया सामान्य़ ट्रेनों से 10 फीसदी ज्यादा होगा.

वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस में विश्व की दो सबसे खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. मेक इन इंडिया के तहत इस टेक्नोलॉजी को भारत में ही बनाया गया है. उन्होंने कहा कि पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नॉन एसी है. इनमें यात्रियों के लिए लगेज वाले बर्थ में भी कुशन लगा है. हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट और एक खास रैंप डिजाइन की गई है. ट्रेन में कुल 22 कोच लगे हैं. जिसमें 1800 लोग सफर कर सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital