Bharat Express DD Free Dish

“हेमंत सोरेन देंगे इस्तीफा, पत्नी बनेगी मुख्यमंत्री”, BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा  

इतना ही नहीं निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि राज्यपाल झारखंड को कानूनी सलाह लेना चाहिए,झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ. सरफराज अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर को हुआ. एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता.

BJP सांसद निशिकांत दुबे

BJP सांसद निशिकांत दुबे

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

नए साल के पहले दिन झारखंड की राजनीति में नई चर्चा भी शुरू हो गई है. चूंकि झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो विधायक सरफराज आलम ने 31 दिसंबर 2023 को विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया जिसे विधानसभा ने स्वीकार करते हुए लेटर भी जारी कर दिया है. लेकिन गांडेय विधायक के इस्तीफा ने झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. हेमंत सोरेन सरकार को लेकर कई तरह की बातें राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है.

हाई कोर्ट के जजमेंट का किया जिक्र

इसी क्रम में बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक्स पोस्ट से नई बहस को जन्म दे दिया है. दरअसल निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सीएम पद से इस्तीफा देंगे और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की अगली मुख्यमंत्री होंगी. निशिकांत दुबे ने मुंबई हाईकोर्ट के एक जजमेंट का जिक्र करते हुए गांडेय सीट पर चुनाव नहीं होने की वजह बतायी है. उन्होंने कहा कि मुम्बई हाईकोर्ट के काटोल विधानसभा मामले में निर्णय के अनुसार अब गांडेय में चुनाव नहीं हो सकता. काटोल विधानसभा जब महाराष्ट्र में ख़ाली हुआ, तब विधानसभा का कार्यकाल 1 साल 50 दिन बाकी था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में BJP की अहम बैठक, Loksabha Chunav और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की उम्मीद

कल्पना सोरेन कैसे बन सकती हैं मुख्यमंत्री?

इतना ही नहीं निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि राज्यपाल झारखंड को कानूनी सलाह लेना चाहिए,झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ. सरफराज अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर को हुआ. एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता. यह पार्टी हेमंत सोरेन जी की नहीं, शिबू सोरेन जी की है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट sr choudhary vs state of Punjab के अनुसार,  यदि 6 महीने के अंदर कल्पना सोरेन जी विधायक नहीं बनती हैं तो वह मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले सकती हैं,और काटोल विधानसभा के लिए मुम्बई हाई कोर्ट के जजमेंट के अनुसार अब गांडेय या झारखंड के किसी भी विधानसभा का चुनाव नहीं हो सकता.राज्यपाल महोदय को कानूनी राय लेकर झारखंड के लुटेरों की मंशा को रोकना चाहिए यही प्रार्थना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read