Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand: समन मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ED को पत्र, कहा- आप पहले आरोप बताएं, हम सहयोग करेंगे

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आज एक दूत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर भेजा गया. जिसने ईडी को पत्र सौंपा. उस पत्र में क्या कहा गया, आइए जानते हैं—

jharkhand cm hemant soren

हेमंत सोरेन.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Hemant Soren Latest News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सुर्खियों में हैं. आज दोपहर करीब दो बजे सीएम सचिवालय का एक कर्मी सूरज कुमार सीएम हेमंत सोरेन का पत्र लेकर ईडी के दफ्तर पहुंचा. सीएम सचिवालय से आए कर्मी ने ईडी को पत्र सौंप दिया.

जानकारी के मुताबिक, सीएम की तरफ से इस बार ईडी को जो पत्र भेजा गया, उसमें कहा गया है कि वह एजेंसी के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले उन्हें यह बताया जाए कि आखिर एजेंसी उन्हें किसलिए बुला रही है. वहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि समन की जानकारी उनसे पहले मीडिया तक पहुंचाई जाती है जिसकी वजह से उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है.

पत्र में कहा गया है कि इडी उन्हें बार-बार समन कर रही है, जबकि उन्होंने सभी मामलों में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से पहले ही रख दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पत्र में एक बार फिर यह लिखा है कि एजेंसी का समन राजनीति से प्रेरित है और बार-बार समन भेजकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. सीएम ने अपने पत्र में एजेंसी से यह आग्रह किया है कि ईडी उनके खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई न करे.

यह भी पढ़िए: CM को 7वां समन भेजे जाने के बाद अब ED के दफ्तर पहुंचा हेमंत सोरेन का दूत, दिया लिफाफा, ली रिसीविंग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital