Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jharkhand: CM को 7वां समन भेजे जाने के बाद अब ED के दफ्तर पहुंचा हेमंत सोरेन का दूत, दिया लिफाफा, ली रिसीविंग

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बीच रार ठनी हुई है. ईडी कई दफा मुख्यमंत्री को समन दे चुकी है. हालांकि, वो पेश नहीं हो रहे.

jharkhand cm hemant soren helper 2

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दूत.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़ी खबरें लगातार आ रही हैं. इस बीच आज मंगलवार को सीएम आवास से सील बंद लिफाफा लेकर सीएमओ का कर्मी दोपहर अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस पहुंचा.

संवाद सूत्रों के अनुसार, उक्त कर्मचारी ने ईडी ऑफिस में एक लिफाफा दिया. वह वहां कुछ ही देर रुका. उसके बाद वहां से चला गया. इस दौरान मीडियाकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई. उसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. सवाल उठ रहा है कि वो वहां किसलिए आया था.

बताया जा रहा है कि जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के सातवें समन का भी कोई जवाब नहीं दिया था. ईडी ने पूछताछ के लिए दो दिनों के भीतर जगह, तिथि व समय बताने को कहा था. ईडी ने उन्हें 29 दिसंबर को ही सातवां समन किया था. अब ईडी का दो दिनों का वक्त भी समाप्त हो चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital