Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी, जानिए अगले दो दिन कैसे रहेंगे हालात

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने लोगो को बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में और सर्दी बढ़ेगी.

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने लोगो को बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में और सर्दी बढ़ेगी. वहीं शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। पूरे दिन कोल्ड डे स्थिति बनी रही। आज 6 जनवरी शनिवार को भी हवाओं की दिशाओं में बदलाव से तापमान में कुछ बढ़त होने की उम्मीद है. सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है. इसके बाद इसमें कुछ सुधार होने और थोड़ी-बहुत राहत मिलने संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर से बारिश का दौर वापस आने वाला है। 8 से 10 जनवरी यानी कि तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में रिकॉर्ड हुआ कोल्ड डे

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है. राजधानी में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया है. पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी इसका साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में शुक्रवार को कोल्ड डे दर्ज किया गया. दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा पालम इलाके में सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई.

जानें मौसम का ताजा हाल

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, आज सबसे ज्यादा ठंड राजस्थान के बीकानेर में पड़ी है, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाया रह रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

वहीं, तमिलनाडु में 5 से 8 जनवरी, केरल में 5-7 जनवरी, लक्षद्वीप में 5 जनवरी, तटीय आंध्र प्रदेश में 7 जनवरी, केरल में 5 जनवरी, तमिलनाडु में 7 जनवरी को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 5 और 6 जनवरी को हल्की बरसात होगी। उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। यहां 8 से 10 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital