Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

केपटाउन टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भारत लौटे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

साउथ अफ्रीका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत लौट आए हैं.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत लौट आए. केपटाउन में ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद शनिवार को रोहित श्रमा मुंबई पहुंचे. रोहित जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तो फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आए. इस दौरान रोहित शर्मा कुल अंदाज में दिखे. उन्होंने अपने फैंस के साथ पिक्चर क्लिक कराई.

रोहित ने फैंस के साथ क्लिक कराई तस्वीर

रोहित शर्मा के आउटफिट ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. केपटाउन में जीत का उत्साह रोहित शर्मा के ड्रेसिंग स्टाइल और उनके चेहरे पर भी देखने को मिला. एयरपोर्ट से जब रोहित शर्मा बाहर निकले तो वह ब्लू रंग की फुल स्लीव्स वाली टी-शर्ट में दिखे. वहीं उन्होंने अपने सिर पर कैप भी लगा रखा था. अपनी गाड़ी में बैठने से पहले रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर मौजूद वहां के स्टाफ और फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई. उसके बाद हिटमैन वहां से निकल गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें- INS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की होगी वापसी, एक साल बाद इस फॉर्मेट में खेलेंगे दोनों खिलाड़ी

भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज 1-1 की बराबरी पर हुई खत्म

बता दें कि भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म कर पाई. भारतीय टीम के पास टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने का शानदार मौका था लेकिन सेंचुरियन टेस्ट में हार का सामना करने के बाद ये मौका हाथ से निकल गया. सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को इनिंग और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था. पहले टेस्ट में पिछड़ने के बाद केपटाउन में खेले गए दुसरे मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर ली.

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज में रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मेट में खेलने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि साल 2023 में उन्होंने इस फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेले हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital