Bharat Express DD Free Dish

सतेंद्र जैन के जेल में मसाज कराने का वाडियो लीक करने का मामला, कोर्ट में याचिका पर टली सुनवाई

दिल्ली सरकार में मंत्री सतेंद्र जैन के तिहाड़ जेल का वीडियो वायरल होने के मामले में ED पर अवमानना याचिका दायर की गई थी, जिस पर दिल्ली की राउज़ एवेन्यू की स्पेशल जज विकास ढुल की कोर्ट में मामले की सुनवाई कल के लिए टल गई है. राउज़ एवेन्यू कोर्ट में 22 नवंबर को 2 बजे सुनवाई होगी. सत्येंद्र जैन की तरफ से याचिका दाखिल की गई है और वीडियो वायरल होने पर ED के खिलाफ अवमानना की मांग की है. विशेष न्यायाधीश विकास ढुल की कोर्ट में सुनवाई होनी थी और वह आज छुट्टी पर हैं, जिस वजह से मामले की सुनवाई टल गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read